Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Spain Floods: स्पेन में अचानक आई बाढ़ ने मचाया कहर, 158 लोगों की मौत 

स्पेन में अचानक आई बाढ़ को इस सदी में सबसे भीषण बाढ़ बताई जा रही है। इसमें  कई गांव तबाह हो गए। जिसमें कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई। अकेले पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में ही 155 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 01, 2024 | 11:23 AM

स्पेन में बाढ़ की स्थिति को बयां करती तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

बार्सिलोना: स्पेन में अचानक आई इस बाढ़ को इस सदी में आई सबसे भीषण बाढ़ बताई जा रही है। इसमें  कई गांव तबाह हो गए। जिसमें कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई। अकेले पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में ही 155 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्पेन में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अधिकारी वाहनों से शवों को निकालने में जुटे हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है और अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। स्पेन में इस शताब्दी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा ने विनाश के निशान छोड़े हैं।
ये भी पढ़ें:-शेख हसीना की समर्थक जातीय पार्टी के मुख्यालय में लगाई गई आग, बांग्लादेश की है तीसरी सबसे बड़ी पार्टी
स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सड़कों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के बारे में कहा कि दुर्भाग्यवश, कुछ वाहनों में मृत लोग हैं। बाढ़ के बाद का दृश्य किसी शक्तिशाली तूफान या सुनामी से हुई क्षति जैसा ही प्रतीत हो रहा था।

राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज प्रकट की संवेदना

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही। जिससे बाढ़ के हालात और बदतर हो गए। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि जो लोग अपने परिवार वालों की तलाश कर रहे हैं। पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।

बचाव कार्य जारी है

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गुरुवार को वेलेंशिया में क्षेत्रीय अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के साथ बैठक के बाद कहा कि हमारी प्राथमिकता पीड़ितों और लापता लोगों को ढूंढना है। ताकि हम उनके परिवारों की पीड़ा और दर्द को खत्म करने में मदद कर सकें।

सम्बंधित ख़बरें

न पेट्रोल, न गैस… फिर किस ‘काले सोने’ पर टूट पड़े हैं US-चीन-रूस? जानें वेनेजुएला का असली सच

ट्रंप के ‘बेतुका’ दावों पर क्यों खामोश है भारत? अपाचे हेलीकॉप्टर से टैरिफ तक, समझें इनसाइड स्टोरी

World War 3 Signs: वेनेजुएला से ईरान तक महाविनाश की आहट, क्या 2026 में खत्म होगी शांति?

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में शांति नाकाम, तुर्की ने पीछे खींचे हाथ, फिर शुरू होगी जंग!

ये भी पढ़ें:-यू्क्रेन की सीमा के पास 8000 उत्तर कोरिया के सैनिक मौजूद, अमेरिका के सवालों का रूस ने नहीं दिया जवाब
पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों और कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के कर्मियों के अलावा सेना के 1100 सैनिकों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक समिति गठित की गई है।

Spain flash floods wreak havoc 158 people die

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 10:41 AM

Topics:  

  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.