रूस को NATO का करारा जवाब! रोमानिया ने F-16 से मार गिराया रूसी ड्रोन, 3 दिन में तीसरी घुसपैठ
Russian Drone Shot Down: रोमानियाई वायुसेना ने काला सागर के ऊपर संदिग्ध रूसी शहेद ड्रोन को मार गिराया है। नाटो के पूर्वी बॉर्डर पर तीन दिनों में यह तीसरी घुसपैठ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
रोमानिया के F-16 ने रूसी ड्रोन किया तबाह, सांकेतिक एआई फोटो
Romania F16 Shot Down Russian Drone: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध की आंच अब पड़ोसी नाटो देशों तक पहुंचने लगी है। नाटो सदस्य देश रोमानिया ने रविवार को अपने हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक संदिग्ध रूसी ड्रोन को मार गिराया। रोमानियाई वायुसेना ने इस कार्रवाई के लिए अपने आधुनिक F-16 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया।
चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले तीन दिनों के भीतर रोमानियाई सीमा में घुसपैठ की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसने पूर्वी यूरोप में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
आसमान में F-16 का प्रहार
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 10:13 बजे की है। रोमानिया के समुद्री क्षेत्र के ऊपर, विशेष रूप से सुलिना-चिलिया इलाके में एक अज्ञात ड्रोन देखा गया था। नाटो के ऑपरेशनल कमांड के निर्देश पर फेतेस्टी एयरबेस से तत्काल दो F-16 फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी और काला सागर के ऊपर इस ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
नाटो हवाई क्षेत्र का उल्लंघन
प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को पता चला है कि नष्ट किया गया ड्रोन शहेद प्रकार का था, जिसका इस्तेमाल रूसी सेना यूक्रेन के खिलाफ हमलों में बड़े पैमाने पर कर रही है। नाटो के सुप्रीम हेडक्वार्टर एलाइड पावर्स यूरोप (SHAPE) के प्रवक्ता कर्नल मार्टिन ओ’डोनेल ने पुष्टि की कि यह हाल के समय में चौथी ऐसी घटना है जहां रोमानिया ने नाटो हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले ड्रोन को मार गिराया है।
रूस के बढ़ते ड्रोन खतरों से निपटने के लिए रोमानिया ने अपनी सुरक्षा को और मजबूत किया है। देश ने हाल ही में ‘MEROPS’ काउंटर-ड्रोन सिस्टम हासिल किया है। यह अत्याधुनिक प्रणाली तीन-फ़ीट लंबे सस्ते ड्रोन फायर करके आने वाले शहेद जैसे घातक ड्रोनों को हवा में ही ढेर करने में सक्षम है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता
रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने रूसी फेडरेशन की इन हरकतों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रोमानिया के हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन मंजूर करने लायक नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि मई में भी एक रूसी ड्रोन रास्ता भटककर पूर्वी रोमानिया की एक रिहायशी इमारत से टकरा गया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें:- रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
बेल्जियम के 300 सैनिक रोमानिया में तैनात
इस संकट की घड़ी में नाटो के अन्य सदस्य देश भी रोमानिया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बेल्जियम ने रूसी घुसपैठ को यूरोपीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए रोमानिया के साथ अपनी मजबूती जाहिर की है।
वर्तमान में, नाटो की पूर्वी सीमा की सुरक्षा के लिए बेल्जियम के 300 सैनिक रोमानिया में तैनात हैं। इसके अलावा, रोमानियाई पायलट और विमान लिथुआनिया और एस्टोनिया जैसे क्षेत्रों में भी नाटो मिशन के तहत सक्रिय रूप से तैनात हैं।
