Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीरो ग्रैविटी, हाई रिस्क, जानें धरती से दूर किन खतरों से जूझते हैं एस्ट्रोनॉट्स

नासा के मानव अनुसंधान कार्यक्रम के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों को अपने मिशन के दौरान पांच प्रमुख खतरों का सामना करना पड़ता है। अंतरिक्ष में पृथ्वी की तुलना में रेडिएशन का स्तर कहीं अधिक होता है और...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 25, 2025 | 05:14 PM

. जानें धरती से दूर किन जोखिमों से जूझते हैं एस्ट्रोनॉट्स, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अंतरिक्ष यात्रा एक रोमांचक लेकिन बेहद जोखिमभरा अभियान होता है। यह केवल तकनीकी चुनौतियों से ही नहीं, बल्कि मानव शरीर पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों से भी जुड़ा होता है। अंतरिक्ष में पृथ्वी की तुलना में रेडिएशन का स्तर कहीं अधिक होता है और वहां गुरुत्वाकर्षण लगभग न के बराबर होता है। माइक्रोग्रैविटी की यह स्थिति अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर पर गहरा असर डालती है, जिससे पृथ्वी पर लौटने के बाद उन्हें सामान्य स्थिति में आने में लंबा समय लग सकता है।

नासा के मानव अनुसंधान कार्यक्रम के अनुसार, अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले लोगों को पांच प्रमुख प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ता है। इनमें मुख्य अंतरिक्ष विकिरण, एकांत और सामाजिक अलगाव, पृथ्वी से अत्यधिक दूरी, गुरुत्व बल की कमी, और सीमित एवं बंद वातावरण। ये सभी कारक एक-दूसरे के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं और मिलकर शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकते हैं।

मानव शरीर को गंभीर नुकसान

पृथ्वी के सुरक्षात्मक चुंबकीय आवरण और वायुमंडल से बाहर, अंतरिक्ष में मौजूद घातक विकिरण मंगल की यात्रा पर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। सुपरनोवा विस्फोटों से निकलने वाली उच्च-ऊर्जा वाली गैलेक्टिक कॉस्मिक रेज और सूर्य के तूफानों से उत्पन्न होने वाले सौर कण अंतरिक्ष यान और मानव शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नेपाल में Gen-Z ने रच दिया इतिहास, बालेन शाह ने केपी शर्मा ओली को दी मात…फिर जश्न मनाने पर क्यों लगा दी रोक?

इजराइल का तेहरान पर हमला: 80 फाइटर जेट्स ने परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप की बिना शर्त सरेंडर की मांग

ईरान के हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानों पर रोक लगी, देखें धुंए के गुबार का VIDEO

इजरायल-ईरान युद्ध में अचूक हथियार बना AI, US आर्मी ने 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट पर किया सटीक हमला

गारंटी दो वरना… IAEA से ईरान तोड़ेगा नाता, संसद में बिल को मिली मंजूरी

अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान यात्री इन खतरनाक विकिरणों को न तो देख पाते हैं और न ही महसूस कर पाते हैं। इस चुपके खतरे से निपटने के लिए नासा के वैज्ञानिक लगातार मानव शरीर पर विकिरण के प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं और इससे बचाव के नए तरीके विकसित कर रहे हैं।

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स

इन गंभीर चुनौतियों का करना पड़ता सामना

अंतरिक्ष यात्रियों को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो हमारी सोच से कहीं अधिक कठिन होती हैं। उन्हें नींद की कमी, शरीर की प्राकृतिक लय में गड़बड़ी और अत्यधिक काम के दबाव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता कम होती है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन जोखिमों को कम करने के लिए, वैज्ञानिक ऐसी विधियां विकसित कर रहे हैं जो अंतरिक्ष यात्रियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नजर रख सकें। साथ ही, वे ऐसे उपकरणों और तकनीकों को बेहतर बना रहे हैं जो अंतरिक्ष मिशन के दौरान शुरुआती संकेतों को पहचानकर समय रहते उपचार कर सकें।

शुभांशु शुक्ला ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान, Axiom-4 मिशन लॉन्च- VIDEO

गुरुत्वाकर्षण की समस्या

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए गुरुत्वाकर्षण का अभाव भी एक बड़ी चुनौती होती है। अंतरिक्ष में भारहीनता के कारण उनके शरीर को अलग तरह की परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। हालांकि, धरती पर लौटने के बाद उन्हें फिर से सामान्य गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होना पड़ता है, जिससे शरीर पर काफी दबाव पड़ता है। यह समायोजन भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

Space travel risks and effects on human body spaceflight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 04:10 PM

Topics:  

  • Shubhanshu Shukla
  • Space News
  • Spacecraft
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.