Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दक्षिण केरिया में भारी बारिश से कोहराम, जमीन में समा गए 9 लोग, देखें भयावह मंजर

South Korea Landslide: दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सांचियोंग काउंटी में भूस्खलनों के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लापता हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 20, 2025 | 10:48 AM

दक्षिण केरिया में भारी बारिश (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

South Korea Landslide: दक्षिण कोरिया में भारी बारोश ने तबाही मचाई हुई है। दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सांचियोंग काउंटी में भूस्खलनों की वजह से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लापता हैं।

शनिवार सुबह सांचियोंग में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक 60 साल का व्यक्ति बेहोशी का हालत में मिला, जिसे कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में पाया गया।

बारिश ने मचाई तबाही

एक अन्य गांव में हुए भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दोपहर के बाद हुए एक और कीचड़ भूस्खलन से दो और लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही घंटों में तीन अलग-अलग गांवों में ये त्रासदी घटी। बारिश की वजह से लोग परेशान हैं।

The torrential rains in South Korea, the heaviest in 120 years, have left at least 4 dead and one missing. Authorities have evacuated thousands from flood-affected areas as severe weather continues. pic.twitter.com/PVslsip61B — StormHQ ☈ (@StormHQwx) July 19, 2025

बता दें कि शनिवार को केवल इसी प्रांत में पांच लोगों की मौत, दो के लापता होने तथा दो के कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई। दमकल कर्मी लापता लोगों की तलाश में लगे हुए हैं।

700 मिलीमीटर से अधिक बारिश

बता दें कि दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में है, यहां बुधवार से शनिवार के बीच कुछ जगहों पर 700 मिलीमीटर से अधिक बरसात हुई। हालात को देखते हुए अग्निशमन एजेंसी ने देशव्यापी आपातकालीन फायरफाइटिंग का आदेश जारी किया है।

A landslide triggered by torrential rain killed at least three people in South Korea. Rescuers are battling to find three others who are believed still buried under earth and debris. #SouthKorea #LANDSLIDE pic.twitter.com/P6SyuK0gEO — Our World (@MeetOurWorld) July 19, 2025

हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक रूप से केवल 5 मौतों और 4 लापता लोगों की पुष्टि की है। शनिवार को हुईं चार नई मौतें अभी इस आंकड़े में शामिल नहीं का गई हैं। केंद्रीय आपदा और सुरक्षा उपाय मुख्यालय द्वारा शाम तक ताज़ा आंकड़े जारी किए जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि शनिवार को ही कुछ क्षेत्रों में 250 मिमी तक और बारिश हो सकती है, जिससे अभी और अधिक जान-माल के नुकसान होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर लौटेगी तबाही! UP-बिहार पर मेहरबान होंगे मेघ, जानें अपने इलाके का हाल

7,029 लोगों को उनके घरों से निकाला गया

जानकारी के अनुसार, अब तक 7,029 लोगों को उनके घरों से निकाल लिया गया है और 2,800 से अधिक लोग अब तक घर नहीं लौट सके हैं। सड़कों पर पानी भरने, भूस्खलन तथा घरों के डूबने जैसी घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

South korea landslide heavy rain kills 9 many missing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 10:48 AM

Topics:  

  • Latest News
  • South Korea
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

NATO से बाहर होगा अमेरिका! सांसद बोले- ‘अब और पैसा बर्बाद नहीं’, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल

2

अन्ना हजारे फिर जागे! लोकायुक्त कानून पर सरकार को दी चेतावनी, 30 जनवरी से करेंगे आमरण अनशन

3

दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, लाइब्रेरी साइट पर स्टील फ्रेम ढहा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

4

हिंदू वोट बैंक किसके साथ? बांग्लादेश चुनाव में तीनों गुटों की दांव-पेंच शुरू, उठीं बड़ी सियासी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.