Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर दक्षिण अफ्रीका का पलटवार; चीन के साथ की ‘महाडील’, अमेरिका को लगा तगड़ा झटका

Trump Tariffs South Africa: ट्रंप प्रशासन द्वारा 30% भारी टैरिफ और G20 से बाहर किए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चीन के साथ हाथ मिला लिया है। मार्च तक फाइनल होने वाली यह डील अमेरिका को चुनौती देगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 06, 2026 | 07:59 PM

सिरिल रामफोसा और शी जिनपिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

South Africa China Trade Deal News In Hindi:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीतियों और भारी आयात शुल्कों ने वैश्विक समीकरणों को बदलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को बड़ा कूटनीतिक और व्यापारिक झटका देते हुए चीन के साथ एक नए ‘ट्रेड डील’ के लिए फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम ट्रंप प्रशासन की ‘रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी’ के जवाब में देखा जा रहा है जिसने दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

क्यों बढ़ी अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में तल्खी?

ताजा तनाव की शुरुआत तब हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई नीतियों के तहत दक्षिण अफ्रीका से आने वाले कुछ सामानों पर 30 प्रतिशत तक की ड्यूटी लगा दी। यह दर दुनिया भर में लागू की गई सबसे ऊंची दरों में से एक मानी जा रही है।

इतना ही नहीं, ट्रंप प्रशासन ने कूटनीतिक स्तर पर भी दक्षिण अफ्रीका को घेरते हुए उसे इस साल अमेरिका में होने वाली G20 देशों की बैठकों में हिस्सा लेने से रोक दिया। इन घटनाक्रमों के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिकी निर्भरता कम करने के लिए विकल्प तलाशने शुरू कर दिए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Operation Meltdown: नशा मुक्ति में भारत-US का बड़ा एक्शन, 200 से ज्यादा अवैध ऑनलाइन फार्मेसी डोमेन किए गए जब्त

परमाणु विनाश का खतरा! रूस-अमेरिका की आखिरी ‘New START’ संधि खत्म, ट्रंप ने नई डील के लिए रखी बड़ी शर्त

ओमान में ईरान-अमेरिका की ऐतिहासिक बातचीत: परमाणु कार्यक्रम पर मस्कट में शांति वार्ता शुरू

कनाडा और फ्रांस ने ग्रीनलैंड में खोला दूतावास, डेनमार्क के समर्थन में नाटो देशों की बड़ी घेराबंदी

चीन के साथ ‘महाडील’

शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को दक्षिण अफ्रीका के व्यापार और उद्योग मंत्री पार्क्स टाउ ने चीन में इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दक्षिण अफ्रीकी मंत्रालय को उम्मीद है कि यह ट्रेड डील मार्च के अंत तक पूरी तरह से फाइनल हो जाएगी। इस समझौते का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कुछ प्रमुख उत्पादों जैसे कि फलों को चीनी बाजार में ‘ड्यूटी-फ्री’ पहुंच मिलेगी।

बदले में, चीन को दक्षिण अफ्रीका के भीतर निवेश के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीकी बाजार में चीनी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह समझौता बीजिंग के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है।

किन क्षेत्रों पर होगा असर?

दक्षिण अफ्रीका के व्यापार मंत्रालय के अनुसार, इस साझेदारी से न केवल कृषि बल्कि माइनिंग (खनन), रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) और टेक्नोलॉजी सेक्टर को भी भारी मजबूती मिलेगी। चीन पहले से ही दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और अब यह नई डील पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में चीन के आर्थिक प्रभाव को और अधिक विस्तार देगी।

मंत्री पार्क्स टाउ ने स्पष्ट किया कि दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ दोस्ताना, व्यावहारिक और लचीले तरीके से काम करने को तैयार है जो सीधे तौर पर ट्रंप की आक्रामक व्यापारिक नीतियों को एक कड़ा संदेश है।

यह भी पढ़ें:- परमाणु विनाश का खतरा! रूस-अमेरिका की आखिरी ‘New START’ संधि खत्म, ट्रंप ने नई डील के लिए रखी बड़ी शर्त

क्या अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला है?

हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने चीन के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा ली हैं लेकिन उसने वॉशिंगटन के साथ पूरी तरह से रिश्ते नहीं तोड़े हैं। दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों का कहना है कि वे अभी भी एक बेहतर व्यापारिक समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत के रास्ते तलाश रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की यह दोहरी रणनीति ट्रंप प्रशासन पर टैरिफ कम करने के लिए दबाव बनाने का एक तरीका भी हो सकती है।

South africa china trade deal trump tariffs impact us diplomatic clash hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 07:59 PM

Topics:  

  • China
  • Donald Trump
  • South Africa
  • Tariff War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.