भारत से डरबन जा रहे जहाज पर भीषण अटैक, सोमालिया के तट पर रॉकेट और मशीनगन से हमला
India to South Africa Ship Attack: सोमालिया तट के पास समुद्री डाकुओं ने भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे एक जहाज पर मशीनगन और रॉकेट ग्रेनेड से हमला किया। ब्रिटिश सेना ने अलर्ट जारी किया।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत से डरबन जा रहे जहाज पर भीषण हमला, सांकेतिक तस्वीर
Somali Pirates Attack: भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन जा रहे माल्टा के ध्वज वाले एक टैंकर पर सोमालिया के तट के निकट समुद्री डाकुओं ने भीषण हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मशीनगन और रॉकेट चालित ग्रेनेड (RPG) से हमला किया, जिससे जहाज पर सवार चालक दल को अपनी सुरक्षा के लिए अंदर छिपना पड़ा।
ब्रिटिश सेना के यूके मरीन ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए समुद्र में मौजूद अन्य जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने बताया कि यह हमला सोमालिया के तट के पास उस क्षेत्र में हुआ है जहां पिछले कुछ महीनों से समुद्री डाकू फिर से सक्रिय हो गए हैं।
कई नावों को बनाया निशाना
निजी सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे (Ambrey) के अनुसार, यह हमला सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा किया गया प्रतीत होता है। फर्म ने बताया कि हाल के दिनों में इन डाकुओं ने कई नावों को निशाना बनाया है और कुछ को कब्जे में भी लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने हाल ही में एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त कर लिया था, हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
विशेषज्ञों का मानना है कि यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर मार्ग पर किए जा रहे लगातार हमलों के कारण समुद्री मार्गों में असुरक्षा बढ़ गई है, जिससे सोमाली समुद्री डाकू फिर से सक्रिय होने लगे हैं। हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद कई देशों के जहाजों ने अपने मार्ग बदल लिए, जिससे अफ्रीकी तटीय क्षेत्रों में गश्त कमजोर पड़ी और समुद्री डाकुओं को मौका मिल गया।
237 घटनाएं की गई दर्ज
इंटरनेशनल मैरीटाइम ब्यूरो (IMB) के अनुसार, साल 2024 में सोमालिया के पास समुद्री डकैती की कम से कम सात घटनाएं रिपोर्ट की गईं। वहीं, इस साल अब तक कई मछली पकड़ने वाली नावों पर कब्जे की खबरें आई हैं।
यह भी पढ़ें:- जैश की महिला विंग तैयार! ISI और पाक आर्मी कर रही मदद, खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि साल 2011 में सोमाली समुद्री डकैती अपने चरम पर थी, जब 237 घटनाएं दर्ज की गई थीं। उस समय कई अंतरराष्ट्रीय जहाजों को महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया था और फिरौती वसूली गई थी। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में ऐसे मामलों में कमी आई थी, लेकिन अब हालात फिर से गंभीर हो रहे हैं।
