Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाइजीरिया में सैनिकों ने किया कत्लेआम, प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बरसाई गोलियां, 9 की मौत

Nigeria के अदामावा में सैनिकों ने विरोध कर रही महिलाओं पर गोली चलाई, 9 की मौत और 10 घायल। सेना ने इनकार किया, लेकिन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सैनिकों को जिम्मेदार बताया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Dec 10, 2025 | 08:57 AM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Nigerian Soldiers Killed Woman Protester: नाइजीरिया में सेना ने एक शर्मनाक घटना  को अंजाम दिया है। नाइजीरियाई सेना के सैनिकों ने देश पूर्वोत्तर राज्य अदामावा में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह महिलाएं सेना के तरीके का विरोध कर रही थीं, जो सांप्रदायिक झड़पों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे। इस गोलीबारी में 9 महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।

गवाहों और मारे गए लोगों के परिवार का कहना है कि महिलाएं लामुर्दे की एक मुख्य सड़क पर विरोध कर रही थीं। जब सैनिकों को रास्ता देने से मना कर दिया गया तो उन्होंने उन पर गोली चला दी। लेकिन नाइजीरियाई सेना ने खुद को इस घटना से दूर बताया और कहा कि वे किसी को नहीं मार रहे हैं। सेना ने हत्या के लिए स्थानीय मिलिशिया को दोषी ठहराया। 

नाइजीरिया में ऐसी घटनाएं आम

एमनेस्टी इंटरनेशनल के नाइजीरिया कार्यालय ने इन बयानों की जांच की और पाया कि वास्तव में सेना ने 9 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है। इससे पता चलता है कि सैनिकों ने इस गोलीबारी में शामिल थे। नाइजीरिया में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं, जहां सैनिकों से हिंसा और अत्यधिक बल प्रयोग की शिकायतें आती रहती हैं। 2020 में भी लागोस शहर में पुलिस की क्रूरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सेना ने गोली चलाई थी, जिससे कई लोग मारे गए थे।

Sad News: Situation report in Adamawa State.
This was not done by Terror!sts!
It was alleged that Nigerian army opened fire on protesting women and children in Lamurde LGA , Adamawa State k!lling scores.
According to the eye witness, the military sized some corpsês
The funeral… pic.twitter.com/KyOV1X7ypJ
— Kiu tv (@KizyUzoma) December 9, 2025

ताजा मामला अदामावा की दो जातीय समूहों बाचामा और चोबो के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के बीच हुआ है। इसी वजह से वहां कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन प्रदर्शनकारियों को इस बात पर नाराजगी थी कि कर्फ्यू का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। सुरक्षा बलों की सावधानी में कमी के कारण झड़पें जारी रहीं।

यह भी पढ़ें: हम जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे… मुलाकात रोके जाने पर Imran Khan की बहनें अदियाला जेल के बाहर धरने पर

ट्रंप ने की थी सेना की आलोचना

ये घटनाएं ऐसे वक्त में हुई हैं जब नाइजीरियाई सेना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना के बीच है। ट्रंप ने कहा था कि नाइजीरिया में ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है और सुरक्षा बल हत्याओं को रोकने में विफल हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Soldiers open fire on nigerian women protesters nine dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 08:57 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुनीर के लाडले अफसर की शर्मनाक हरकत…महिला पत्रकार को मारी आंख, लोग बोले- ठरकी, VIDEO वायरल

2

कुपोषण वैश्विक संकट: कुपोषण और विकास रुकने से हर साल 10 लाख बच्चों की हो रही मौत

3

नहीं चाहिए भाई से शादी करने वाली महिला…ट्रंप ने फिर बोला इल्हान उमर पर हमला, बोले- इसको वापस भेजो

4

भारतीय मूल के Arkin Gupta का कमाल: फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल हुआ नाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.