नहीं चाहिए भाई से शादी करने वाली महिला...ट्रंप ने फिर बोला इल्हान उमर पर हमला, बोले- इसको वापस भेजो

Trump Slams Ilhan Omar: ट्रंप ने दोहराया कि इल्हान उमर कथित तौर पर अपने भाई से शादी करके अमेरिका आई थीं, जबकि उमर ने इन सभी आरोपों को झूठा और राजनीतिक हमला बताया।
trump-renews-attack-on-ilhan-omar-repeats-send-her-back-comment
इल्हान उमर, डोनाल्ट ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump-Ilhan Omar Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में यह दोहराया कि उमर कथित रूप से अपने भाई से शादी करके अमेरिका आई थीं, इसलिए उन्हें वापस सोमालिया भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे उन लोगों को अमेरिका में नहीं देखना चाहते जो, उनके अनुसार, देश की मदद नहीं करते। 

यह लगातार दूसरा मौका है जब ट्रंप ने इल्हान पर ऐसा आरोप लगाया है। इससे पहले पिछले महीने वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड पर हमले के बाद भी उन्होंने उमर को निशाने पर लिया था। ट्रंप ने कहा, मैं ऐसे लोगों को देखना चाहता हूं जो देश की मदद करें। मैं ऐसी महिला नहीं चाहता जो भाई से शादी करके देश में आए। उसे अपने देश लौटकर उसे ठीक करना चाहिए। उन्होंने सोमालिया को दुनिया के सबसे खराब देशों में से एक भी बताया।

सोमालियाई लोगों का TPS खत्म

ट्रंप ने मिनेसोटा में सोमालियाई मूल के लोगों को दिए जाने वाले टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस (TPS) को समाप्त करने का ऐलान किया है। इसके उलट, इल्हान उमर और अन्य डेमोक्रेट सांसदों ने सोमाली कम्युनिटी के बचाव में खुलकर बयान दिए हैं। लंबे समय से ट्रंप और अमेरिकी दक्षिणपंथी समूह इल्हान उमर पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए कथित तौर पर अपने भाई से शादी की थी, लेकिन कई फैक्ट-चेकर्स ने ऐसे दावों को गलत और भ्रामक ठहराया है।

इल्हान उमर 1995 में अपने परिवार के साथ अमेरिका आई थीं। कुछ रिपोर्टों में विवादित दावे किए जाते हैं कि जिस परिवार के सदस्य के रूप में वे अमेरिका आई, वह उनका वास्तविक जैविक परिवार नहीं था। साथ ही, यह भी आरोप लगाया जाता रहा है कि 2009 में जिन अहमद नूर सईद एल्मी से उन्होंने विवाह किया, वह उनके भाई थे, हालांकि उमर ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

इल्हान उमर का राजनीतिक सफर

अमेरिकी राजनीति में इल्हान उमर एक चर्चित और प्रभावशाली चेहरा हैं। 2018 में पहली बार कांग्रेस सदस्य बनने के बाद उन्होंने लगातार जीत हासिल की है और वे इस समय अपनी चौथी टर्म में काम कर रही हैं। नागरिकता और विवाह से जुड़े आरोपों पर ट्रंप के हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा अगर कोई उन्हें देश से निकालने की बात करता है, तो भी वे डरने वाली नहीं हैं।