12 महीने में आया बड़ा बदलाव, यह अमेरिका का ‘गोल्डन एज’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
America Golden Age: राष्ट्रपति ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 में दावा किया कि उनके 12 महीनों के कार्यकाल ने अमेरिका में सदियों का बदलाव किया है और उन्होंने 8 वैश्विक युद्धों को रुकवाया है।
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 संबोधन में (सोर्स-सोशल मीडिया)
Trump State of Union 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया है। ट्रम्प स्टेट ऑफ़ यूनियन 2026 के दौरान उन्होंने कहा कि महज 12 महीनों में अमेरिका एक मृत देश से दुनिया का सबसे सक्रिय देश बन गया है। ट्रंप के अनुसार उनके सत्ता में आने से पहले देश संकट में था लेकिन अब अमेरिका अपने ‘गोल्डन एज’ यानी स्वर्ण युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि उनके फैसलों से न केवल अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है बल्कि दुनिया भर में शांति स्थापित करने में मदद मिली है।
अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार
ट्रंप ने दावा किया कि पिछली सरकार के चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर से कम निवेश आया था जबकि उन्होंने एक साल में 18 ट्रिलियन डॉलर जुटाए हैं। उन्होंने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने का श्रेय लेते हुए कहा कि 2025 के अंतिम तीन महीनों में कोर महंगाई दर गिरकर महज 1.7 प्रतिशत रह गई है। उनके अनुसार निवेश की इन प्रतिबद्धताओं ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली शक्ति के रूप में फिर से स्थापित कर दिया है।
ऊर्जा और तेल उत्पादन
राष्ट्रपति ने ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की बात कहते हुए बताया कि अमेरिकी गैस उत्पादन अब अपने उच्चतम स्तर पर है। तेल उत्पादन में प्रतिदिन 6 लाख बैरल की बढ़ोतरी हुई है और नए साझेदार वेनेजुएला से 8 करोड़ बैरल से अधिक तेल प्राप्त किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट का दावा करते हुए कहा कि कई राज्यों में यह 1.99 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
बॉर्डर सुरक्षा और अपराध
ट्रंप ने घोषणा की कि पिछले नौ महीनों में अमेरिका में शून्य अवैध प्रवासियों की भर्ती हुई है और अब केवल कानूनी रूप से आने वालों का स्वागत है। घातक फेंटेनिल ड्रग्स के प्रवाह में एक साल में 56 प्रतिशत की कमी आई है और हत्या की दर में 125 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने सुरक्षित सीमाओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अब अमेरिकी नागरिक अपने शहरों में पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और बेखौफ महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बोल… ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और 8 युद्ध खत्म करने का किया ऐतिहासिक दावा
सशक्त सैन्य और पुलिस बल
राष्ट्रपति ने कहा कि उनके सत्ता संभालने के समय मिलिट्री और पुलिस में भर्ती की स्थिति बहुत खराब थी लेकिन अब इसमें काफी सुधार हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी नीतियों के कारण आज अमेरिकी सैन्य शक्ति पहले से कहीं अधिक मजबूत और किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। ट्रंप ने अपने भाषण का समापन यह कहते हुए किया कि आने वाले समय में अमेरिका और भी अधिक महान और समृद्धशाली राष्ट्र बनकर उभरेगा।
