Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा

Solar Storm: सूर्य से निकले एक भीषण ‘कैनिबल’ सौर तूफान के सोमवार को पृथ्वी से टकराने की आशंका है। इसके प्रभाव से भारत के पहाड़ी इलाकों समेत दुनिया भर में दुर्लभ अरोरा रोशनी दिखने की संभावना है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 08, 2026 | 12:40 PM

सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Follow Us:

Solar Storm NASA Warning: अंतरिक्ष के विशाल आंगन में एक बड़ी हलचल हुई है, जिसका सीधा असर हमारी पृथ्वी पर पड़ने वाला है। सूर्य की सतह पर एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है, जिससे निकले सौर तूफान ने सीधे पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार, 8 जून 2026 को यह महातूफान हमारे ग्रह से किसी भी समय टकरा सकता है। यह इस साल का अब तक का सबसे भीषण सौर विस्फोट माना जा रहा है, जिसने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) सहित दुनिया भर के वैज्ञानिकों को अलर्ट पर रख दिया है।

एक्टिव रीजन 4461 से शुरू हुआ खतरा

इस पूरी घटना का केंद्र सूर्य का एक ‘एक्टिव रीजन 4461’ है। बता दें कि 6 जून 2026 की सुबह इस क्षेत्र में एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘M1.8’ श्रेणी का सोलर फ्लेयर करार दिया है। हालांकि यह मध्यम स्तर का विस्फोट है, लेकिन इससे निकलने वाला चुंबकीय फिलामेंट बेहद घना और भारी है। बिजली के एक तैरते हुए पुल जैसा दिखने वाला यह फिलामेंट 1,400 किलोमीटर प्रति सेकंड की तूफानी रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘नेतन्याहू के हाथ में कुछ नहीं…’ इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप के सख्त तेवर, बोले- तेहरान से डील US करेगा

ट्रंप की चेतावनी बेअसर! इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत 4 शहरों को दहलाया, मिडिल ईस्ट में भीषण जंग की आहट

‘लक्ष्मण रेखा’ पार हुई! ईरान ने इजरायल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका को भी दी खुली धमकी

फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का प्रलयकारी भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश

क्या है ‘कैनिबल’ तूफान?

इस सौर तूफान को ‘कैनिबल सीएमई’ कहा जा रहा है। दरअसल, इसी हफ्ते 3 जून को सूर्य के एक अन्य हिस्से ‘एक्टिव रीजन 4455’ से कुछ कमजोर सौर लहरें निकली थीं। अब खतरा यह है कि यह नया और सुपरफास्ट तूफान रास्ते में उन पुरानी लहरों को पीछे छोड़कर उन्हें अपने भीतर समाहित कर लेगा। जब एक तेज तूफान अपने से आगे चल रहे धीमे तूफान को ‘निगल’ जाता है, तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है और वह पृथ्वी पर कहीं अधिक घातक प्रहार करता है।

भारत में दिखेगा अरोरा का दुर्लभ नजारा

मौसम वैज्ञानिकों ने शुरुआत में इसे ‘G3’ श्रेणी का मजबूत भू-चुंबकीय तूफान माना था, लेकिन अब इसके ‘G4’ यानी गंभीर श्रेणी में बदलने की पूरी आशंका है। यदि ऐसा होता है, तो इसका सबसे खूबसूरत असर आसमान में देखने को मिलेगा।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस तूफान के कारण उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों, पूरे यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के आसमान में रंग-बिरंगी आकाशीय रोशनी देखा जा सकेगी जिसे ‘अरोरा’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:- ‘नेतन्याहू के हाथ में कुछ नहीं…’ इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप के सख्त तेवर, बोले- तेहरान से डील US करेगा

पृथ्वी की सुरक्षा ढाल पर दबाव

इस तूफान का सटीक प्रभाव पृथ्वी की चुंबकीय दिशा (Bz) पर निर्भर करेगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि इस तूफान का चुंबकीय रुख दक्षिण की ओर हुआ, तो यह हमारी सुरक्षा ढाल यानी मैग्नेटोस्फीयर को कुछ समय के लिए भेद सकता है। ऐसी स्थिति में सूर्य की ऊर्जा सीधे वायुमंडल में प्रवेश कर जाएगी, जिससे आसमान हरे, बैंगनी और लाल रंगों से जगमगा उठेगा। हालांकि, वैज्ञानिक लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि संचार प्रणालियों पर पड़ने वाले किसी भी संभावित खतरे की समय रहते जानकारी दी जा सके।

Solar storm cannibal cme earth impact india aurora

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • NASA
  • Solar Eclipse
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.