प्रदर्शनकारियों के हत्थे चढ़े नेपाल के पूर्व PM देउबा, हुए लहूलुहान, सामने आया पिटाई का VIDEO
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में बढ़ते भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ Gen Z के आंदोलन के बीच शेर बहादुर देउबा पर हमला हुआ, जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हुईं; देशभर में हालात तनावपूर्ण हैं।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल के पूर्व PM शेर बहादुर देउबा पर हमला (फोटो- सोशल मीडिया)
Nepal Violence: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा पर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पत्नी और नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भी घायल हुईं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें देउबा लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहे हैं और उन्हें प्रदर्शनकारियों के बीच से जान बचाकर भागते हुए देखा गया।
Nepal Ex PM Sher Bahadur Deuba and his wife & Foreign Minister Arzu Rana Deuba captured and manhandled by GenZ protesters. #Nepalprotest mirrors Bangladesh now.#NepalGenZProtest #NepalProtests pic.twitter.com/QDKyiw554D — Ganesh (@me_ganesh14) September 9, 2025
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो देश छोड़कर भागने की फिराक में है। इसके चलते प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के प्रमुख एयरपोर्ट में से एक भैरहवा एयरपोर्ट को घेर लिया है। माना जा रहा है कि ओली यहीं से दुबई भागने वाले थे।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
सरकार में इस्तीफों की बाढ़
नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में युवाओं, खासकर Gen Z, ने जोरदार आंदोलन छेड़ दिया है। यह विरोध धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने देश के कई शहरों में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है।
हिंसक प्रदर्शनों के दबाव में कई मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। सबसे पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल, और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दिया। अंततः हालात बेकाबू होते देख प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। अब प्रदर्शनकारी काठमांडू के मेयर बालेन शाह को देश का आंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Nepal Violence: हसीना की तरह चली गई ओली की कुर्सी, पीएम पद से दिया इस्तीफा, दुबई फरार!
सरकार का सोशल मीडिया बैन पर यू-टर्न
प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों पर हमला किया, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। इसके अलावा, गृह मंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को भी सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया।
बढ़ती हिंसा को देखते हुए नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया बैन का फैसला वापस ले लिया है। संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि यह निर्णय एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक के बाद लिया गया। इस हिंसा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
