-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Sheikh Hasina Attacks Mohammad Yunus Accuses Him Of Leading An Undemocratic Group
शेख हसीना का मोहम्मद यूनुस पर हमला, लगा डाला अलोकतांत्रिक समूह के नेतृत्व का आरोप
- Written By: अमन उपाध्याय
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस को फासीवादी बताते हुए तीखा हमला बोला। हसीना ने कहा कि राष्ट्र विरोधी समूहों ने असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा कर लिया है।

शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी का बिगुल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर कड़ा प्रहार करते हुए उन पर एक ऐसे ‘‘अलोकतांत्रिक समूह” का नेतृत्व करने का आरोप लगाया, जिसकी लोगों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। विजय दिवस की पूर्व संध्या पर दिए गए एक बयान में हसीना ने कहा कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना को दबाना है।
बांग्लादेश विजय दिवस के रूप में मनाता है 16 दिसंबर
बांग्लादेश 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाता है। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के तत्कालीन प्रमुख जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी ने 93,000 सैनिकों के साथ 13 दिन के युद्ध के बाद भारतीय सेना और ‘मुक्ति वाहिनी’ की संयुक्त सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था।
हसीना ने दिया ये बड़ा बयान
हसीना ने अपने बयान में कहा कि ‘‘राष्ट्र विरोधी समूहों” ने असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘फासीवादी यूनुस के नेतृत्व वाले इस अलोकतांत्रिक समूह की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है।”
उन्होंने कहा, ‘‘वे सत्ता पर कब्जा कर रहे हैं और सभी जन कल्याण कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
विदेश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
हसीना ने यह भी कहा कि यूनुस की सरकार स्वतंत्रता संग्राम और बांग्लादेश के इतिहास के प्रति संवेदनशील नहीं है, और उनके कदम इस बात को साबित करते हैं।
बांग्लादेश के लोग बढ़ती कीमतों से हैं परेशान
हसीना ने यूनुस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई नहीं है, इसलिए लोगों के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना और उनकी आवाज को दबाना है।”
बांग्लादेश छोड़ आना पड़ा था भारत
शेख हसीना अगस्त में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आ गई थीं। यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है, खासकर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के बढ़ने के कारण रिश्तों में तनाव और गुस्सा बना हुआ है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Sheikh hasina attacks mohammad yunus accuses him of leading an undemocratic group
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
Jun 21, 2026 | 01:58 PMबिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
Jun 21, 2026 | 01:55 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह, “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Jun 21, 2026 | 01:52 PMऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
Jun 21, 2026 | 01:51 PMठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
Jun 21, 2026 | 01:49 PM‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
Jun 21, 2026 | 01:48 PMगड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
Jun 21, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














