इमरान खान के स्वास्थ्य पर बढ़ी चिंता: पाकिस्तान सरकार की चुप्पी पर शशि थरूर का बयान
Imran Khan Health News: इमरान खान के स्वास्थ्य पर उठे सवालों पर शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की चुप्पी चिंता बढ़ाती है। परिवार ने इमरान के जिंदा होने का सबूत मांगा है।
- Written By: प्रिया सिंह
शशि थरूर और इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shashi Tharoor on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उनके परिवार ने कहा है कि उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनके जिंदा होने का सबूत भी नहीं दिया गया है। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा बढ़ा दी है। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) संस्थापक इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लगातार अटकलें बढ़ रही हैं। उनका परिवार दावा कर रहा है कि उन्हें लंबे समय से इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी हालत पर सवाल उठ रहे हैं। परिवार ने यहां तक कहा कि उनके जिंदा होने का कोई सबूत नहीं दिया गया है।
शशि थरूर ने जताई चिंता
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को इस मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं, लेकिन पाकिस्तान सरकार की चुप्पी ने चिंता बढ़ा दी है। थरूर ने कहा, “कई लोग दावा कर रहे हैं कि स्थिति गंभीर है लेकिन सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी। यह चुप्पी खराब संकेत है।”
सम्बंधित ख़बरें
केरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
अमिताभ बच्चन की राह पर शशि थरूर, फोटो-वीडियो यूज करने पर लगा बैन! Deepfake और AI के खिलाफ पहुंचे थे कोर्ट
Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
#WATCH | On rumours about Pakistan Tehreek-e-Insaf Founder and former Pakistan PM Imran Khan’s health, Congress MP Shashi Tharoor says, “I think it’s not appropriate for us to comment on the internal affairs of another country. But it is certainly a matter of some concern that… pic.twitter.com/oA0k7TLNo0 — ANI (@ANI) November 30, 2025
इंसान की जिंदगी दांव पर है
थरूर ने आगे कहा कि यह सिर्फ राजनीति का मामला नहीं, एक इंसान की जिंदगी का सवाल है। उन्होंने कहा कि इमरान खान विश्वभर में लाखों लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं, एक क्रिकेटर, नेता और सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में लोग उन्हें प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा, “किसी को जेल में डालकर गायब नहीं किया जा सकता। अगर कुछ गलत नहीं है तो सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।”
परिवार की ओर से गंभीर आरोप
इमरान खान के परिवार का कहना है कि अगर सब कुछ सामान्य है, तो मुलाकात क्यों रोक दी गई? परिवार ने कहा कि वे केवल अपने पिता के सुरक्षित होने का सबूत चाहते हैं। वहीं पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार का दावा है कि इमरान को जेल में फाइव स्टार सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन इन दावों पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इमरान खान जिंदा हैं, PTI सीनेटर ने खोला शाहबाज-मुनीर का सारा पोल; बताया आखिर क्या थी चाल?
मामला लगातार तूल पकड़ रहा
बढ़ती चर्चाओं और अफवाहों के बीच लोग सोशल मीडिया पर भी सरकार से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
