- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Health Rumours Secret Meeting Pakistan Political Crisis
इमरान खान की ‘मौत की अफवाह’ के बाद खुफिया बैठक, आखिर क्या छिपा रहे शहबाज-मुनीर?
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan Army Meeting: इमरान खान की हालत को लेकर अफवाहों, परिवार की नाराजगी और सेना की गुप्त मीटिंग ने पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। खबर के अनुसार, इस मीटिंग का मकसद इमरान के समर्थकों..

इमरान खान और असीम मुनीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Imran Khan Latest News: पाकिस्तान की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल से भरी स्थिति में है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान इन दिनों सुर्खियों के केंद्र में हैं। रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान को लेकर पहले उनकी मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई थीं, जिसने पूरे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंताएं बढ़ा दीं।
इमरान खान के परिवार और समर्थकों ने प्रशासन से लगातार मुलाकात की अनुमति मांगते हुए कहा कि उन्हें उनकी सेहत को लेकर गंभीर आशंका है। इसी बीच, जेल प्रशासन और इमरान खान की बहन ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अफवाह है और इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सेना की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव
अफवाहों के बाद हालात और न बिगड़ें, इसके लिए पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों ने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की अगुवाई में एक सीक्रेट इमरजेंसी मीटिंग की। सूत्रों ने बताया कि यह मीटिंग इमरान खान के समर्थन में भविष्य में होने वाले विरोध प्रदर्शनों को रोकने की रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा
सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में यह तय किया गया कि किसी भी संभावित प्रोटेस्ट के आयोजकों को पहले से चेतावनी दी जाए, बताया जाए कि प्रदर्शनों के दौरान सुसाइड अटैक या किसी हिंसक घटना की संभावना है और यदि कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों पर ही डाली जाए। यहां तक कि बड़े आयोजकों पर कड़े दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने तक के सुझाव भी रखे गए हैं।
इमरान खान का ‘आखिरी पोस्ट’ फिर हुआ वायरल
अफवाहों के बीच इमरान खान का 24 दिन पुराना आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पोस्ट 5 नवंबर को उनकी बहन से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर साझा किया गया था। इसमें उन्होंने सीधे-सीधे जनरल आसिम मुनीर पर हमला बोला था।
पोस्ट में लिखा था कि आसिम मुनीर पाकिस्तान के इतिहास का सबसे जालिम और मानसिक रूप से अस्थिर तानाशाह है। मुनीर के शासन में जुल्म की सारी हदें पार हो चुकी हैं और वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मुनीर उन्हें और उनकी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की हर कोशिश कर रहा है।
राजनीतिक अस्थिरता जारी
2023 से अडियाला जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद इमरान खान के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों और सेना पर लगाए गए आरोपों ने पाकिस्तान में तनाव बढ़ा दिया है। देश की राजनीति में उनका प्रभाव अभी भी बड़ा है, इसी वजह से उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर उठने वाली हर अफवाह तुरंत हिमालय जैसे बड़े संकट का रूप ले लेती है।
यह भी पढ़ें:- गिरफ्तारी वारंट के बीच पुतिन का भारत दौरा, क्या India पर लागू होता है ICC का नियम?
लोगों, समर्थकों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब भी इसी सवाल पर हैं इमरान खान की असली हालत क्या है और पाकिस्तान की राजनीति किस दिशा में जा रही है?
Imran khan health rumours secret meeting pakistan political crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बड़ा भ्रम! पार्षद आभा पांडे ने मनपा आयुक्त से मांगी ‘लाइव स्टेटस रिपोर्ट’
Jun 08, 2026 | 03:22 PM10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, JSSC ने निकाली 1733 जेल वार्डर भर्ती, 19 जून तक करें आवेदन
Jun 08, 2026 | 03:20 PMIND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के उड़ाए परखच्चे, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
Jun 08, 2026 | 03:13 PMछुट्टी के दिन भी चला बुलडोजर, सीताबर्डी-इतवारी में मनपा की सख्ती; नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
Jun 08, 2026 | 03:13 PM30 लाख के इंश्योरेंस के लिए साले ने ही रची जीजा की हत्या की साजिश; सांगली में दो शूटर गिरफ्तार
Jun 08, 2026 | 03:12 PMMP राज्यसभा चुनाव: BJP प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी दाखिल किया पर्चा
Jun 08, 2026 | 03:02 PMवर्धा: धाम परियोजना में जलस्तर घटकर 37% पर पहुंचा, जिले की पेयजल व्यवस्था पर बढ़ी चिंता
Jun 08, 2026 | 03:01 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














