Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत से पिटने के बाद विदेश भाग रहे शहबाज, 5 दिनों में करेंगे इन 4 देशों का दौरा

आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीर आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की, अजरबैजान और ईरान जैसे देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरे पर वो भारत के खिलाफ अपनी बात रखने और समर्थन जुटाने की कोशिश..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 24, 2025 | 09:19 AM

शहबाज शरीफ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जबरदस्त बमबारी की। जब पाकिस्तान ने इसका जवाब देने की कोशिश की, तो भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई करते हुए 12 में से 11 पाकिस्तानी एयरफोर्स स्टेशनों को ब्रह्मोस मिसाइलों से निशाना बनाया। इस जोरदार जवाब के बाद पाकिस्तान पूरी तरह हिल गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब अपनी अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती को थोड़ा कम करने के प्रयास में 25 से 30 मई के बीच चार देशों तुर्की, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरे में वे भारत के खिलाफ अपनी बात रखने और समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।

इन देशों की करेंगे यात्रा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आज जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 25 से 30 मई 2025 के बीच तुर्की, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे का उद्देश्य दक्षिण एशिया में हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान सहयोगी देशों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट करना है। इसके साथ ही, वह 29-30 मई को दुषानबे में आयोजित ग्लेशियर संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति…कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO

इमरान और सेना के बीच ‘डील’ की सुगबुगाहट! विपक्षी सांसदों ने खत्म किया धरना, क्या जेल से बाहर आएंगे ‘खान’?

कैलिफोर्निया में बर्फ बनी काल! हिमस्खलन की चपेट में आए 15 स्कीयर, 6 को सुरक्षित निकाला गया; 9 अब भी लापता

इन मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 25 मई से अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वह ईरान जाएंगे, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-पाकिस्तान के हालिया तनाव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 27 मई को वह तुर्की का दौरा करेंगे, जहां क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर विचार-विमर्श होगा। 28 मई को शहबाज शरीफ अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात करेंगे और ऊर्जा, व्यापार व क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अंत में, 29 से 30 मई तक वह ताजिकिस्तान की राजधानी दुषानबे में अंतरराष्ट्रीय ग्लेशियर संरक्षण सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें- 26/11 से पहलगाम तक…UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, शहबाज शरीफ की खोली पोल- Video

पाकिस्तान की छवि को नुकसान

पाकिस्तान की असलियत दुनिया के सामने लाने के लिए भारत ने अपने सभी दलों के सांसदों के कई प्रतिनिधिमंडल गठित किए हैं। ये प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर वहां की सरकारों को आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका से अवगत करा रहे हैं। भारत के इस प्रयास से पाकिस्तान की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंच रहा है, जिससे वहां की सरकार पर दबाव बढ़ गया है। अपनी जनता को संतुष्ट करने और देश के अंदरूनी हालात को संभालने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब जल्दी ही विदेश यात्रा पर निकलने वाले हैं।

Shahbaz to visit four countries in five days after defeat by india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.