अमेरिका-ईरान बैठक के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला, लेबनान में बरसाए बम, कई लोगों की मौत
Israel-Lebanon War: इजरायल ने लेबनान के नबातीह में भीषण हमला किया, जिसमें 3 की मौत हो गई। इस्लामाबाद वार्ता के बीच छिड़ा 'सीजफायर विवाद', अब 14 अप्रैल को इजरायल-लेबनान के बीच सीधी बातचीत की उम्मीद।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल ने लेबनान पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel Attack Lebanon: इजरायल ने शनिवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से में एक और हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हमला नबातीह क्षेत्र के मेफादौन कस्बे की एक रिहायशी इमारत पर किया गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू होने वाली है।
इस पूरे घटनाक्रम में लेबनान एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है। ईरान का कहना है कि हाल ही में घोषित दो हफ्तों के युद्धविराम में लेबनान भी शामिल था, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि यह सीजफायर केवल ईरान और अमेरिका तक सीमित था।
14 अप्रैल को इजरायल-लेबनान के बीच शांति वार्ता
इजरायल के लगातार हमलों के कारण ईरान ने पहले इस्लामाबाद वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में जब इजरायल ने लेबनान के साथ बातचीत की इच्छा जताई, तब ईरान वार्ता के लिए तैयार हुआ। अब इजरायल और लेबनान के बीच 14 अप्रैल से सीधी बातचीत शुरू होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
जोसेफ औन के अनुसार, यह बातचीत युद्ध समाप्त करने और स्थायी समाधान खोजने के उद्देश्य से होगी। इससे पहले दोनों देशों के राजनयिकों ने में अमेरिका भी संपर्क साधा था, जहां अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
अब तक 1,900 लोगों की मौत
लेबनान की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद पिछले 40 दिनों में करीब 1,900 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक ही दिन में हुए भीषण हमलों में 300 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई थी।
लेबनान सीजफायर का हिस्सा नहीं
इजरायल का कहना है कि हिजबुल्लाह और लेबनान इस सीजफायर का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उसकी सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। दूसरी ओर, लेबनान चाहता है कि किसी भी तरह की बातचीत एक औपचारिक युद्धविराम के तहत ही हो, ताकि हिंसा को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- ईरान को धोखा देगा अमेरिका! चीन ने भांप ली ट्रंप की चाल, तेहरान भेज रहा नए एयरडिफेंस सिस्टम, खुलासे से हड़कंप
एक तरफ जहां इस्लामाबाद में शांति वार्ता के जरिए तनाव कम करने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर लेबनान में जारी हमले पूरे क्षेत्र की स्थिति को और ज्यादा जटिल और संवेदनशील बना रहे हैं।
