Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UN में आतंकवाद पर सवाल सुन भड़के शहबाज, बेशर्मी से दिया जवाब, कहा- हम जीते…

Pakistan: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाया, लेकिन उनके बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 26, 2025 | 08:10 PM

शहबाज शरीफ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shehbaz Sharif on UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जमकर भड़काऊ बयानबाज़ी की। भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान सीमा पार आतंक को हरा रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

दरअसल, शुक्रवार को जब शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे, तो भारतीय मीडिया ने उनसे आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही शरीफ बुरी तरह भड़क गए और गुस्से में कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद को हरा रहे हैं। हम उन्हें हरा रहे हैं।” उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लगातार झूठ फैला रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान पहले भी भारत के खिलाफ झूठ फैलाता रहा है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री स्तर पर ऐसा बयान आना हैरानी का विषय है। संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंच से भारत को बदनाम करने की कोशिश को भारत समर्थकों ने खारिज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान खुद दशकों से आतंकवाद की शरणस्थली बना हुआ है और अब वह दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहा है।

#WATCH | न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में प्रवेश करते समय सीमा पार आतंकवाद के बारे में ANI द्वारा पूछे गए सवाल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद को हरा रहे हैं। हम उन्हें हरा रहे हैं।” pic.twitter.com/fKSutajmA0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वह यह दावा करता आ रहा है कि मई में हुए संघर्ष की शुरुआत भारत ने की थी और उसने पाकिस्तान पर जबरन आरोप लगाकर हमला किया। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि संघर्ष में भारत को भारी नुकसान हुआ, उसके कई फाइटर जेट्स मार गिराए गए, और अंत में भारत को युद्धविराम की अपील करनी पड़ी। हालांकि, हकीकत इससे बिलकुल उलट है।

स्कूलों में झूठ पढ़ने की तैयारी

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ कि पाकिस्तान सरकार ने अपने स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए 2025 में भारत के साथ हुए संघर्ष को शामिल किया है। लेकिन इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पाकिस्तान के पक्ष में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मुनीर की एक और साजिश! बुना हसीनाओं का जाल, अरबों खर्च रहा भिखारिस्तान

पाकिस्तानी स्कूलों की किताबों में लिखा गया है कि युद्धविराम की अपील भारत ने की थी, और भारत ने ही शांति-प्रिय पाकिस्तान पर पहलगाम हमले का झूठा आरोप लगाकर हमला किया। कथित तौर पर इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भारत के 26 सैन्य ठिकानों पर हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया।

Shahbaz sharif accuses india of terrorism at un video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 07:32 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप ने कर दिया गाजा युद्ध के अंत का ऐलान, कहा- समझौते के करीब, जल्द मिलेगी खुशखबरी

2

ट्रंप की चापलूसी…भारत पर हमला, शहबाज ने UN को बनाया झूठ फैलाने का ठिकाना, फिर अलापा सिंधु राग

3

भारत के खिलाफ मुनीर की एक और साजिश! बुना हसीनाओं का जाल, अरबों खर्च रहा भिखारिस्तान

4

ICC के एक्शन से साहिबजादा फरहान को ‘धोनी-कोहली’ ने बचाया, गन सेलिब्रेशन पर हुई सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.