-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Separatist Movements In Pakistan Tukde Sindh Balochistan Gilgit Freedom Movement
सिंध, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान में अलगाव की मांगें चरम पर; जानें कितने हिस्सों में टूटने वाला है पाकिस्तान
- Written By: सौरभ शर्मा
पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था और जनता के भीतर बढ़ती नाराजगी अलगाव की अग्नि में बदल चुकी है। सिंध, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान में जो आंदोलन चल रहे हैं, यहां सिर्फ नारेबाजी नहीं बल्कि आजादी के लिए तैयार चल रही है।

पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में विद्रोह हो रहे हैं (फोटो- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जहां उसके तीन प्रमुख क्षेत्र सिंध, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान खुलेआम आजादी की मांग कर रहे हैं। देश की आर्थिक तबाही, आतंकवाद का पोषण और नागरिक अधिकारों के हनन से जनता को बगावत के रास्ते पर धकेल दिया है। बलूचिस्तान ने स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है, सिंध में राष्ट्रवादी आंदोलन तेज हो गए हैं और गिलगित-बाल्टिस्तान में भी सरकार के खिलाफ जन आक्रोश खूब उबल रहा है। सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान अब अपने ही हिस्सों को रोक पाएगा, या इतिहास एक और बंटवारा देखने वाला है?
गिलगित-बाल्टिस्तान, जो कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है, अब खुद को बलवारिस्तान के नाम से एक नया देश बनाना चाहता है। यहां के लोग सरकार के सौतेले व्यवहार, बुनियादी सुविधाओं की कमी और राजनीतिक उपेक्षा से तंग आ चुके हैं। पर्यटन से भरपूर इस इलाके को जिस तरह से दरकिनार किया गया है, उसने यहां के लोगों को भी आजादी की राह पर खड़ा कर दिया है।
सिंध में आजादी की मांग तेज, आंदोलनकारियों का अल्टीमेटम
सिंध में जय सिंध फ्रीडम मूवमेंट जैसे संगठन पाकिस्तान सरकार पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आजादी की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार सिंधी पहचान को मिटाने की कोशिश कर रही है और आजादी की आवाज उठाने वालों को झूठे मामलों में जेलों में बंद किया जा रहा है। इन संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हस्तक्षेप की मांग की है। आंदोलन शांतिपूर्ण होने के बावजूद सरकार की दमनकारी नीतियों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
बलूचिस्तान ने घोषित की आजादी, भारत से मांगी मान्यता
बलूचिस्तान में विद्रोह अपने चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही में बलूच नेता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान किया और भारत सरकार से दिल्ली में दूतावास खोलने की अपील की। बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान की सेना पर हमला कर 90 जवानों को मौत के घाट उतारने का दावा किया था। बलूच नेताओं का आरोप है कि पाकिस्तान उनके संसाधनों को लूट रहा है जबकि स्थानीय जनता को अधिकार तक नहीं दिए जा रहे। 1947 में स्वतंत्र रियासत रहे बलूचिस्तान को जबरन पाकिस्तान में मिलाया गया था, और अब वही इतिहास पलटने की मांग उठ रही है।
पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में भी सरकार के खिलाफ भड़का गुस्सा
पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में सरकार के खिलाफ असंतोष लगातार बढ़ रहा है। गिलगित-बाल्टिस्तान में रहने वाले लोग खुद को बलवारिस्तान के नाम से स्वतंत्र देश बनाने की मांग कर रहे हैं। इस क्षेत्र को पाकिस्तान ने लंबे समय से नजरअंदाज किया है, जहां बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत है। पीओके की जनता भी अब पाकिस्तान सरकार की नीतियों से नाराज है और भारत के साथ जुड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी है।
Separatist movements in pakistan tukde sindh balochistan gilgit freedom movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














