Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टैरिफ के डर से रूस से तेल नहीं खरीद रहा भारत…ट्रंप के मंत्री का दावा, बोले- निशाने पर चीन-यूरोप

US-India Trade Deal: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत ने रूस से तेल की खरीद लगभग बंद कर दी है, अमेरिकी टैरिफ दबाव के कारण, जबकि चीन और यूरोप अभी भी खरीद रहे हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 22, 2026 | 07:37 AM

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Scott Bessent on Russian oil imports: भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक बयान ने हलचल मचा दी है। फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने दावा किया कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद लगभग पूरी तरह बंद कर दी है। उनका कहना है कि यह बदलाव अमेरिका की सख्त टैरिफ नीति के बाद देखने को मिला है।

स्कॉट बेसेंट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इस कदम के बाद भारत ने रूस से तेल आयात में कटौती की और अब यह लगभग बंद हो चुका है। बेसेंट ने कहा कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में रियायती दरों पर तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन अमेरिकी दबाव के चलते उसने अपना रुख बदला।

अमेरिका के निशाने पर यूरोप और चीन

अमेरिकी वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जहां भारत ने अमेरिकी दबाव को गंभीरता से लिया, वहीं यूरोप और चीन अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन सस्ते दामों पर रूसी तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से उस युद्ध को फंड कर रहा है, जो रूस खुद लड़ रहा है। बेसेंट के मुताबिक, अमेरिका अब ऐसे देशों के खिलाफ और कठोर कदम उठाने की तैयारी में है।

सम्बंधित ख़बरें

दावोस में बोले ट्रंप: नाटो नेता मुझे ‘डैडी’ कहते हैं, ग्रीनलैंड को बताया वैश्विक सुरक्षा के लिए अहम

रूस का नाम लेकर झूठ फैला रहे थे ट्रंप…पुतिन ने दिए ऐसा जवाब की बंद हो गई बोलती, गाजा से जुड़ा है मामला

Greenland Tariff Excerpt: NATO प्रमुख मार्क रुटे से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड टैरिफ की धमकी

पाकिस्तान में फंसी भारतीय Sarbjit Kaur पर लटकी FIR की तलवार, लाहौर कोर्ट ने FIA से मांगी रिपोर्ट

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीनेट में एक बिल पेश किया है। इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कम से कम 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति को ऐसी कार्रवाई के लिए सीनेट की मंजूरी जरूरी नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) के तहत राष्ट्रपति खुद यह फैसला ले सकते हैं। हालांकि, अगर यह बिल पास हो जाता है तो राष्ट्रपति के अधिकार और मजबूत हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: दावोस में बोले ट्रंप: नाटो नेता मुझे ‘डैडी’ कहते हैं, ग्रीनलैंड को बताया वैश्विक सुरक्षा के लिए अहम

भारत का पक्ष: ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि

भारत लगातार यह स्पष्ट करता रहा है कि उसकी ऊर्जा नीति व्यावहारिक जरूरतों पर आधारित है। भारत का कहना है कि वह वैश्विक बाजार की परिस्थितियों और अपने नागरिकों को सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देता है। भारत ने रूसी तेल की खरीद को हमेशा अपने राष्ट्रीय हित और ऊर्जा सुरक्षा से जोड़कर देखा है।

Scott bessent says india ceases russia oil imports trump tariff impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 07:37 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.