नोबेल पुरस्कार 2024 का ऐलान, साइंटिस्ट विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को इस खोज के लिए मिला सम्मान
नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है। सोमवार को चिकित्सा और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस साल चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकोन (सोर्स- एक्स-@NobelPrize)
स्टॉकहोम: नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है। सोमवार को चिकित्सा और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस साल चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया है। कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल एकेडमी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को संयुक्त रूप से माइक्रो आरएनए की खोज के लिए यह पुरस्कार मिला है। नोबेल असेंबली ने कहा कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण है कि मनुष्य सहित जीव कैसे विकसित होते हैं और कार्य करते हैं।
BREAKING NEWS
The 2024 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Victor Ambros and Gary Ruvkun for the discovery of microRNA and its role in post-transcriptional gene regulation. pic.twitter.com/rg3iuN6pgY — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2024
सम्बंधित ख़बरें
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
खंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
इस वर्ष का पुरस्कार 1901 से दिया जाने वाला फिजियोलॉजी या मेडिसिन का 115वाँ नोबेल पुरस्कार है। अब तक 229 नोबेल पुरस्कार विजेताओं में केवल 13 महिलाएँ हैं। गौरतलब है कि भौतिकी में 2024 का नोबेल पुरस्कार मंगलवार को घोषित किया जाएगा, उसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान का पुरस्कार घोषित किया जाएगा।
क्यों दिया गया नोबेल प्राइज
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वैज्ञानिकों को जीन गतिविधि को नियंत्रित करने वाले एक मौलिक सिद्धांत की खोज के लिए सम्मानित किया गया। विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन इस बात में रुचि रखते थे कि विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ कैसे विकसित होती हैं। उन्होंने माइक्रो आरएनए की खोज की, जो जीन विनियमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब यह ज्ञात है कि मानव जीनोम एक हज़ार से अधिक माइक्रोआरएनए के लिए कोड करता है। माइक्रोआरएनए जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन के साथ रिश्तों पर कही बड़ी बात
7 से 14 अक्टूबर तक घोषित किए जाने वाले इस पुरस्कार में विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन की राशि दी जाएगी। प्रत्येक नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जा सकता है, जो पुरस्कार राशि साझा करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी चिकित्सा के लिए पहला नोबेल दिया गया है। जबकि शेष पांच पुरस्कारों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
