BAN vs NZ: हेनरी और डिन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 248 रन का टारगेट दिया
BAN vs NZ: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 247 रन बनाकर बांग्लादेश को 248 का लक्ष्य दिया, जहां हेनरी निकोलस और डिन फॉक्सक्रॉफ्ट की पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हेनरी निकोलस (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh vs New Zealand, 1st ODI: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड (BAN vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश का दौरा कर रही है। यह मुकाबला बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए। बांग्लादेश को जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम को पहला झटका 21 के स्कोर पर लगा। निकी केली 7 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेटके लिए हेनरी निकोलस और विल यंग ने 73 रनों की साझेदारी की। यंग 94 के स्कोर पर 42 गेंदों पर 30 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान टॉम लैथम का बल्ला भी नहीं चला। वह 14 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में 127 के स्कोर पर आउट हो गए।
डिन और निकोलस की अर्धशतकीय पारी
इसके ठीक बाद 131 के स्कोर पर हेनरी निकोलस का विकेट भी गिर गया। निकोलस ने रिशाद हुसैन की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास को कैच देने से पहले 83 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। निकोलस का विकेट गिरने के बाद डिन फॉक्सक्रॉफ्ट एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया। डिन ने 58 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। नाथन स्मिथ 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मुहम्मद अब्बास ने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 247 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
बांग्लादेश की बेहतरीन गेंदबाजी
बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2 और शोरिफुल इस्लाम ने 10 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। रिशाद हुसैन ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा को 1-1 विकेट मिले। देखना होगा कि न्यूजीलैंड की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम के दिए 248 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश की टीम हासिल कर पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें: MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में न्यूजीलैंड के कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों की टीम वनडे सीरीज के लिए भेजी है। वनडे सीरीज के बीद न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।
