Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक खरात केस बड़ा मोड़: मुख्य गवाह और ट्रस्टी जितेंद्र शेलके की भीषण सड़क हादसे में मौत, कंटेनर में धंसी कार

Ashok Kharat Case Witness Accident: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले के अहम राजदार जितेंद्र शेलके की समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। विपक्ष ने इसे गहरी साजिश करार देते हुए जांच की

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 17, 2026 | 03:33 PM

दुर्घटनाग्रस्त कार, जितेंद्र शेलके (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashok Kharat Case Witness Jitendra Shelke Death: महाराष्ट्र के चर्चित अशोक खरात सेक्स स्कैंडल में एक सनसनीखेज मोड़ आया है। इस पूरे प्रकरण की सबसे अहम कड़ी माने जा रहे ‘शिवनिका ट्रस्ट’ के उपाध्यक्ष जितेंद्र शेलके की शुक्रवार को समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र शेलके अपने परिवार के साथ छत्रपति संभाजीनगर से शिरडी की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान सिन्नर तहसील के धोत्रे गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक भारी कंटेनर से पीछे से टकरा गई। यह हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक कर कंटेनर के नीचे घुस गया। इस हादसे में जितेंद्र शेलके की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। शेलके की पत्नी को क्रेन और अन्य औजारों की मदद से मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

हादसे में घायल जितेंद्र के शेलके की पत्नी और बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रह है।

सम्बंधित ख़बरें

ED खंगाल रही अशाेक खरात की काली कमाई, नासिक के शरणपुर कस्बे में भोंदूबाबा के ठिकाने छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

भंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष

मारेगांव में मतदाता सूची मैपिंग में तहसील जिले में अव्वल, 85% कार्य पूरा कर फर्जी मतदाताओं पर कसी नकेल

पुणे के सरकारी हॉस्टल में खूंखार नक्सली हिडमा का महिमामंडन! छात्रों ने किया डांस, अब पुलिस ने लिया एक्शन

साजिश या महज इत्तेफाक?

यूं तो पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मान रही है, लेकिन जिस तरह से शेलके इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े थे, उसने शक की सुई घुमा दी है। जितेंद्र शेलके केवल ट्रस्टी ही नहीं, बल्कि ढोंगी बाबा अशोक खरात के सबसे भरोसेमंद राजदार थे। खरात की गिरफ्तारी के बाद से शेलके पुलिस की जांच के रडार पर थे और माना जा रहा था कि उनके खुलासे से कई रसूखदार लोग मुश्किल में पड़ सकते थे।

यह भी पढ़ें:- धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया

पुलिस जांच का दायरा

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या कार का संतुलन बिगड़ा था या फिर इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया। शेलके पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव में भी बताए जा रहे थे। अब पुलिस समृद्धि महामार्ग के सीसीटीवी फुटेज और शेलके के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।

Ashok kharat case witness jitendra shelke dies samruddhi expressway accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.