Shaheen Bhatt ने बॉयफ्रेंड ईशान संग की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Shaheen Bhatt Ishaan Mehra: शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी दी। आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।
- Written By: सोनाली झा
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा (फोटो- सोशल मीडिया)
Shaheen Bhatt Engagement: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी और आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। शाहीन भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर ईशान मेहरा के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में शाहीन भट्ट अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं, जिसने फैंस का खास ध्यान खींचा। तस्वीरों के साथ शाहीन भट्ट ने कैप्शन में लिखा कि शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने की बात कुछ ज्यादा ही कर दी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां
शाहीन भट्ट के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। शाहीन भट्ट की बहन आलिया भट्ट ने प्यार भरा कमेंट करते हुए लिखा कि वह उन्हें अपने प्यार से स्पैम कर रही हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दीं। शाहीन भट्ट की यह खुशखबरी उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
कौन हैं ईशान मेहरा
ईशान मेहरा एक पूर्व इंटरनेशनल स्विमर और एथलीट रह चुके हैं। वर्तमान में ईशान मेहरा मुंबई में फिटनेस कोच और पर्सनल ट्रेनर के तौर पर काम कर रहे हैं। शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। गौरतलब है कि शाहीन भट्ट ने पिछले साल ईशान के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। तब से ही शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा को अक्सर साथ देखा जाता रहा है। सगाई की खबर सामने आते ही फैंस बेहद खुश हैं और अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
