सऊदी प्रिंस ने बनाया प्लान…नेतन्याहू-ट्रंप ने ली खामेनेई की जान, ईरान पर इजरायल-US अटैक की इनसाइड स्टोरी
Saudi Conspiracy Expose: ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत ने मिडिल-ईस्ट के देशों में हड़कंप मचा दिया है, इसी बीच एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है। जो सऊदी के दोहरे चेहरे को बेनकाब करती है।
- Written By: सजल रघुवंशी
AI GENERATED IMAGE
Saudi Arab Provoke America: ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत ने इस्लामिक देशों को सकते में डाल दिया है, ऐसा माना जाता है कि जब तक अयातुल्ला अली खामेनेई जिंदा थे। तब तक उन्होंने इस्लामिक देशों की एकता के मुद्दे को तेजी से उठाया लेकिन उनकी मौत के बाद एक ऐसी खबर आ रही है जो सऊदी को ईरान के खिलाफ साजिशकर्ता के तौर पर दिखा रही है।
ट्रंप को फोन कर उकसाया?
वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि सऊदी अरब के प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोलाल्ड ट्रंप को कई बार फोन किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर हमला करने का फैसला तब लिया जब मोहम्मद बिन सलमान ने उनसे बार-बार ईरान पर हमला करने के लिए लॉबिंग की थी।
वॉशिंगटन पोस्ट ने मामले से परिचित चार लोगों का हवाला देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इजरायल और सऊदी अरब के हफ्तों तक चले पैरवी प्रयासों के बाद ईरान पर हमले शुरू किए। अमेरिकी खुफिया आकलन में कोई तत्काल खतरा नहीं देखा गया था, लेकिन क्षेत्रीय सहयोगियों ने हमले की वकालत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
US Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई
Trump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति
Iran Missile Attack: कतर और कुवैत में ईरान का हमला, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बनाया निशाना
ट्रंप का बड़ा दावा: चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा, FBI और CIA पर उठाए सवाल
सऊदी का पर्दाफाश
रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने सार्वजनिक तौर पर तो ईरान के समर्थन में बयान दिए लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने अमेरिका को यह विश्वास दिलाया कि अगर ईरान को रोकना है, तो उसका एक ही रास्ता है और वो है सैन्य कार्रवाई। इसके अलावा रिपोर्ट तो यह भी दावा कर रही है कि प्रिंस सलमान ने अमेरिका को यह आश्वासन दिया था कि क्षेत्र में सुरक्षा के लिए सऊदी आगे आएगा और तेल की अपूर्ति को संभालने में भी मदद करेगा।
बिन सलमान ने ऐसे जीता ट्रंप का भरोसा
अंतर्राष्ट्रीय हलकों में चर्चा है कि क्राउन प्रिंस ने अपनी बात अमेरिका के समाने मजबूती से रखने के लिए ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि जेरेड और बिन सलमान के काफी अच्छे संबंध हैं। इसी का इस्तेमाल करते हुए सऊदी ने यह खेल रचा।
यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बौखलाया ईरान…ओमान के तेल टैंकर पर किया हमला, लपेटे में आया भारतीय क्रू
गौरतलब है कि ईरान और सऊदी के बीच रिश्ते काफी खराब रहे हैं, हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच सुलह करवा दी थी। अब ईरान पर हमले के बाद यह खबर सामने आई है कि पर्दे के पीछे सऊदी इजरायल के साथ मिला हुआ है।
