Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा

Trump Medical Report: व्हाइट हाउस ने ट्रंप की साल 2026 की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक की है। डॉक्टरों के अनुसार, ट्रंप शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 30, 2026 | 08:51 PM

डोनाल्ड ट्रंप, (AI फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Medical Report 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। व्हाइट हाउस ने शनिवार, 30 मई 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप की आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद सकारात्मक टिप्पणी की है और उन्हें पूरी तरह फिट बताया है।

डोनाल्ड ट्रंप के मेडिकल रिपोर्ट में क्या है?

व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य वर्तमान में बहुत अच्छा है। मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टरों की टीम ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप अपनी राष्ट्रपति पद की सभी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं। केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट में उनकी मानसिक क्षमता की भी सराहना की गई है। डॉक्टरों ने उनकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को ‘बेहतरीन’श्रेणी में रखा है, जो एक राष्ट्रप्रमुख के लिए अनिवार्य मानी जाती है।

लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा

अक्सर चर्चा में रहने वाले राष्ट्रपति ट्रंप की शारीरिक बनावट और वजन को लेकर भी इस रिपोर्ट में जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य के अन्य मानकों के साथ-साथ उनकी लंबाई और वजन का भी आधिकारिक डेटा पेश किया गया है। हालांकि पूर्व में उनके वजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस होती रही है, लेकिन वर्तमान रिपोर्ट उनके स्वास्थ्य को स्थिर और मानकों के अनुरूप दर्शाती है।

सम्बंधित ख़बरें

अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल

बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई

‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत

US-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज

White House releases Trump medical report noting he is 6’ 3” and 238 lbs. and has “scarring of the right ear consistent with prior gunshot injury” pic.twitter.com/lMCUiGbso4 — PatriotTakes 🇺🇸 (@patriottakes) May 30, 2026

व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की लंबाई 6 फीट 3 इंच है और उनका वजन 238 पाउंड (लगभग 108 किलोग्राम) दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में उनके हृदय, फेफड़े और तंत्रिका तंत्र सही तरीके से काम कर रही है। इसके अलावा, मेडिकल रिपोर्ट में एक विशेष विवरण उनके दाहिने कान पर मौजूद पुराने निशान का भी है, जो पूर्व में हुई एक गोलीबारी की घटना के घाव से मेल खाता है। डॉक्टरों का मानना है कि ट्रंप की अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या ही उनके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक सहायक कारक के रूप में काम करती है।

यह भी पढ़ें:-  अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल

कूटनीतिक हलचल के बीच आई रिपोर्ट

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ट्रंप परिवार और अमेरिकी प्रशासन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सक्रिय है। एक ओर जहां राष्ट्रपति की सेहत को लेकर खुशखबरी आई है, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों अपने पति माइकल बुलोस के साथ भारत के दौरे पर हैं। टिफनी ने दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और वहां की सांस्कृतिक विरासत को देखकर वह काफी खुश नजर आईं।

Donald trump medical report 2026 health weight height white house update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 08:51 PM

Topics:  

  • America News
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.