Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में सड़कों पर उतरे 6 हजार टीचर, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, 50 सालों में सबसे बड़ी हड़ताल

San Francisco Teachers Picket: सैन फ्रांसिस्को में लगभग 6,000 सरकारी टीचर सैलरी, हेल्थ बेनिफिट्स और स्पेशल एजुकेशन संसाधनों की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, स्कूल बंद और बातचीत जारी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 10, 2026 | 10:24 AM

सैन फ्रांसिस्को में सड़क पर उतरे शिक्षक (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

San Francisco Teachers Strike: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को में सोमवार को लगभग 6,000 सरकारी स्कूल टीचर सड़कों पर उतर आए और अपनी मांगो को लेकर हड़ताल किया। यह हड़ताल अधिक सैलरी, बेहतर हेल्थ बेनिफिट्स और खास जरूरत वाले छात्रों के लिए पर्याप्त संसाधनों की मांग को लेकर हुई। यह 50 साल में इस तरह की पहली हड़ताल है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट (SFUSD) ने अपने सभी 120 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है और कहा है कि वह 50,000 छात्रों में से कुछ को इंडिपेंडेंट स्टडी की सुविधा देगा। SFUSD के इस फैसले को लेकर छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों में भी भारी गुस्सा है। 

50 साल में पहली हड़ताल

यूनाइटेड एजुकेटर्स ऑफ सैन फ्रांसिस्को की प्रेFसिडेंट कैसंड्रा क्यूरियल ने कहा, “हम तब तक डटे रहेंगे जब तक हमें छात्रों के लिए योग्य स्कूल और अपने सदस्यों के लिए उचित कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल जाता।” यह हड़ताल वीकेंड पर हुई आखिरी बातचीत फेल होने के बाद शुरू हुई, जिसमें कोई नया समझौता नहीं हो पाया।

सम्बंधित ख़बरें

Gaza Peace: यूएई और मिस्र के राष्ट्रपतियों की मुलाकात, गाजा में स्थायी युद्धविराम और आर्थिक सहयोग पर चर्चा

‘जब तक अमेरिका के साथ सही बर्ताव नहीं करता…’ ट्रंप ने बढ़ाई कनाडा की मुश्किल, नए पुल को खोलने से किया इनकार

US-Bangladesh Trade: अमेरिका ने बांग्लादेशी सामान पर घटाया टैक्स, चुनाव से पहले कपड़ों को मिली ड्यूटी-फ्री एंट

Asylum Hotels: ब्रिटेन में सख्त हुए इमिग्रेशन नियम, बंद होंगे शरणार्थी होटल, अंग्रेजी भाषा की जानकारी अनिवार्य

San Francisco’s first public school teachers strike in 47 years started today with picket lines across the city and a rally at Civic Center. Schools will remain closed on Tuesday. Read live updates: https://t.co/5iRAt8eWdu 📝: Ezra Wallach, @low___impact, @allaboutgeorge pic.twitter.com/KMylN2L3fU — The San Francisco Standard (@sfstandard) February 10, 2026

मेयर डैनियल लूरी और कांग्रेस सदस्य नैन्सी पेलोसी ने दोनों पक्षों से स्कूलों को बंद किए बिना बातचीत जारी रखने का आग्रह किया। यूनियन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और सिटी हॉल में रैली का आयोजन भी किया। बातचीत उसी दिन दोपहर को फिर से शुरू होने वाली थी।

क्या है शिक्षकों की मांगें?

यूनियन और डिस्ट्रिक्ट लगभग एक साल से बातचीत कर रहे हैं। शिक्षकों की मुख्य मांगें हैं:

  • पूरी तरह फंडेड फैमिली हेल्थ केयर
  • सैलरी में बढ़ोतरी
  • स्पेशल एजुकेशन और सेवाओं की खाली जगहें भरना
  • बेघर और अप्रवासी छात्रों और उनके परिवारों के लिए सहायक पॉलिसी

यूनियन दो साल में 9% सैलरी बढ़ोतरी मांग रही है, जिसका डिस्ट्रिक्ट पर सालाना अतिरिक्त 92 मिलियन डॉलर का असर होगा। उनका कहना है कि यह राशि रिजर्व फंड से दी जा सकती है, जिसे सीधे क्लासरूम और स्कूल साइट्स पर लगाया जा सकता है। SFUSD को फिलहाल 100 मिलियन डॉलर का घाटा है और वह लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट ने इस विचार को खारिज कर दिया और तीन साल में 6% सैलरी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा।

Thousands of San Francisco teachers and school staff are on the picket lines this morning after weekend contract negotiations ended without a deal. Outside Mission High School, members of the United Educators of San Francisco began picketing at 8 a.m.. pic.twitter.com/diuWYZ7YRh — Ayah (@ayahaliahmad) February 9, 2026

बोनस और हेल्थ बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: Bangladesh Election से पहले अल्पसंख्यकों में खौफ, कट्टरपंथ और असुरक्षा में फंसे ईसाई और हिंदू समुदाय

SFUSD की सुपरिटेंडेंट मारिया सु ने बताया कि प्रस्ताव में सभी कर्मचारियों के लिए बोनस शामिल है। न्यूट्रल फैक्ट-फाइंडिंग पैनल की रिपोर्ट में भी दो साल में 6% बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया था।

San francisco teachers strike pay benefits special education schools closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 10:19 AM

Topics:  

  • America
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.