
सैन फ्रांसिस्को में सड़क पर उतरे शिक्षक (सोर्स- सोशल मीडिया)
San Francisco Teachers Strike: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को में सोमवार को लगभग 6,000 सरकारी स्कूल टीचर सड़कों पर उतर आए और अपनी मांगो को लेकर हड़ताल किया। यह हड़ताल अधिक सैलरी, बेहतर हेल्थ बेनिफिट्स और खास जरूरत वाले छात्रों के लिए पर्याप्त संसाधनों की मांग को लेकर हुई। यह 50 साल में इस तरह की पहली हड़ताल है।
सैन फ्रांसिस्को यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट (SFUSD) ने अपने सभी 120 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है और कहा है कि वह 50,000 छात्रों में से कुछ को इंडिपेंडेंट स्टडी की सुविधा देगा। SFUSD के इस फैसले को लेकर छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों में भी भारी गुस्सा है।
यूनाइटेड एजुकेटर्स ऑफ सैन फ्रांसिस्को की प्रेFसिडेंट कैसंड्रा क्यूरियल ने कहा, “हम तब तक डटे रहेंगे जब तक हमें छात्रों के लिए योग्य स्कूल और अपने सदस्यों के लिए उचित कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल जाता।” यह हड़ताल वीकेंड पर हुई आखिरी बातचीत फेल होने के बाद शुरू हुई, जिसमें कोई नया समझौता नहीं हो पाया।
San Francisco’s first public school teachers strike in 47 years started today with picket lines across the city and a rally at Civic Center. Schools will remain closed on Tuesday. Read live updates: https://t.co/5iRAt8eWdu 📝: Ezra Wallach, @low___impact, @allaboutgeorge pic.twitter.com/KMylN2L3fU — The San Francisco Standard (@sfstandard) February 10, 2026
मेयर डैनियल लूरी और कांग्रेस सदस्य नैन्सी पेलोसी ने दोनों पक्षों से स्कूलों को बंद किए बिना बातचीत जारी रखने का आग्रह किया। यूनियन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और सिटी हॉल में रैली का आयोजन भी किया। बातचीत उसी दिन दोपहर को फिर से शुरू होने वाली थी।
यूनियन और डिस्ट्रिक्ट लगभग एक साल से बातचीत कर रहे हैं। शिक्षकों की मुख्य मांगें हैं:
यूनियन दो साल में 9% सैलरी बढ़ोतरी मांग रही है, जिसका डिस्ट्रिक्ट पर सालाना अतिरिक्त 92 मिलियन डॉलर का असर होगा। उनका कहना है कि यह राशि रिजर्व फंड से दी जा सकती है, जिसे सीधे क्लासरूम और स्कूल साइट्स पर लगाया जा सकता है। SFUSD को फिलहाल 100 मिलियन डॉलर का घाटा है और वह लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट ने इस विचार को खारिज कर दिया और तीन साल में 6% सैलरी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा।
Thousands of San Francisco teachers and school staff are on the picket lines this morning after weekend contract negotiations ended without a deal. Outside Mission High School, members of the United Educators of San Francisco began picketing at 8 a.m.. pic.twitter.com/diuWYZ7YRh — Ayah (@ayahaliahmad) February 9, 2026
यह भी पढ़ें: Bangladesh Election से पहले अल्पसंख्यकों में खौफ, कट्टरपंथ और असुरक्षा में फंसे ईसाई और हिंदू समुदाय
SFUSD की सुपरिटेंडेंट मारिया सु ने बताया कि प्रस्ताव में सभी कर्मचारियों के लिए बोनस शामिल है। न्यूट्रल फैक्ट-फाइंडिंग पैनल की रिपोर्ट में भी दो साल में 6% बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया था।






