‘जब तक एक भी हिंदू जिंदा है…’,बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करेगा हाफिज सईद, सामने आया VIDEO
Bangladesh News: लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद भारत पर हमले की योजना बना रहे हैं। बांग्लादेश को लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, युवाओं और बच्चों को भी आतंकवाद में शामिल किया जा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
लश्कर कमांडर सैफुल्ला सैफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lashkar Commander Saifullah Saif in Bangladesh: लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद भारत पर नए हमलों की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह बांग्लादेश को इस हमले के लिए लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के खैरपुर तामेवाली में 30 अक्टूबर को हुई एक रैली के वीडियो से सामने आई है। वीडियो में लश्कर के सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने कहा कि हाफिज सईद खाली नहीं बैठे हैं और भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।
सैफ ने यह भी कहा कि भारत पहले उनके ऊपर हमला कर चुका था और उस समय अमेरिका भी भारत के साथ था, लेकिन अब ऐसा कोई समर्थन नहीं है। सैफ ने दावा किया कि लश्कर के आतंकवादी पहले से ही बांग्लादेश में सक्रिय हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बदला लेने को तैयार हैं।
बांग्लादेशी युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा लश्कर
सैफ ने बताया कि हाफिज सईद ने अपने करीबी साथी को बांग्लादेश भेजा है, जो वहां के युवाओं को आतंकवादी ट्रेनिंग दे रहा है। रैली में बच्चों की भी मौजूदगी थी। इससे स्पष्ट है कि आतंकी संगठन नाबालिगों को भी भड़काकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं। सैफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ की और झूठा दावा किया कि 9-10 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में कार्रवाई हुई थी। उसने कहा कि अब अमेरिका उनके साथ है और बांग्लादेश भी पाकिस्तान के करीब आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
🚨 Exclusive Intel Report: On 30 October 2025, Lashkar commander Saifullah Saif declared that Hafiz Saeed’s top aide is operating from East Pakistan (Bangladesh), plotting to push terrorism into India. In a fiery address at the Defense Companions and Wahlibat Conference in… pic.twitter.com/Msrb2LbabX — OsintTV 📺 (@OsintTV) November 8, 2025
इससे पहले, लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह भारत से हिंदुओं को खत्म करने की धमकी दे रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले से पहले का है। कसूरी इस हमले का मास्टरमाइंड भी है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय राजलक्ष्मी की रहस्यमय मौत, पढ़ाई करके खोज रही थी नौकरी
हिंदुओं के नरसंहार की साजिश
वीडियो में कसूरी कहता है कि उनके आतंकी काफिले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक पूरे हिंदुस्तान में इस्लाम का राज नहीं हो जाता। वह हिंदुओं को अपने रास्ते में कोई बाधा नहीं मानता और उनका दावा है कि भारत के हिंदू मिट जाएंगे। इस भाषण को कसूरी लश्कर के मुरीदके हेडक्वार्टर से दे रहा था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस हेडक्वार्टर पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इसे मस्जिद बता कर झूठा दावा किया।
