Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट है जारी, मंगोलिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति को क्या ICC करेगी गिरफ्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मंगोलिया पहुंचे। मंगोलिया अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का सदस्य है और इस न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। इस सरकारी यात्रा के दौरान पुतिन मंगलवार को मंगोलियाई नेता उखना खुरेलसुख के साथ भेंट करने वाले हैं।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 03, 2024 | 09:14 AM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Follow Us
Close
Follow Us:

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मंगोलिया पहुंचे। मंगोलिया अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का सदस्य है और इस न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। इस सरकारी यात्रा के दौरान पुतिन मंगलवार को मंगोलियाई नेता उखना खुरेलसुख के साथ भेंट करने वाले हैं। करीब 18 महीने पहले आईसीसी से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन की किसी आईसीसी सदस्य देश की यह पहली यात्रा है।

आईसीसी ने यूक्रेन में संदिग्ध युद्ध अपराध को लेकर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यूक्रेन ने मंगोलिया से पुतिन को गिरफ्तार कर उन्हें हेग में अदालत को सुपुर्द करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:-अमेरिका में नहीं रुक रही गोलीबारी की घटना, सिकागो में ट्रेन में धड़ाधड़ गोलियां चार लोगों की मौत

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो के बदले यूक्रेन? ट्रंप-पुतिन की ‘सीक्रेट डील’ का खुलासा, क्या इसी सौदे के तहत हुई गिरफ्तारी?

ICC के अल्टीमेटम पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भारत में खेलने की सुरक्षा…

‘रन बनाने पर ध्यान दो…आउट होने के बारे में मत सोचो’, SKY को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से मिला गुरुमंत्र

पुतिन के आवास पर हमले के दावे से पलटे ट्रंप: पहले जताया दुख, अब बोले- ‘ऐसा कोई ड्रोन हमला नहीं हुआ’

पुतिन की कोई चिंता नहीं है

पुतिन के एक प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि क्रेमलिन यानी रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय को पुतिन की मंगोलिया यात्रा को लेकर कोई चिंता नहीं है। इस अदालत के नियमानुसार जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, वह यदि किसी आईसीसी सदस्य देश में कदम रखता है, तो उसे गिरफ्तार करना उस देश का दायित्व है। लेकिन अदालत के पास अपने आदेशों को लागू करने का क्रियान्वयन तंत्र नहीं है।

रूस और चीन के बीच है मंगोलिया

बता दें कि मंगोलिया रूस और चीन के बीच कम आबादी वाला एक देश है और वह ईंधन और बिजली के लिए रूस पर एवं अपने खनन उद्योग में निवेश के लिए चीन पर काफी हद तक आश्रित है। आईसीसी ने पुतिन पर यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री का जीना हुआ मुहाल, इमरान खान के खिलाफ सेना खुली अदालत में चलाएगी मुकदमा

पुतिन और मंगोलियाई नेता जापानी सेना पर 1939 में सोवियत और मंगोलियाई सैनिकों की संयुक्त जीत की वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

Russian prez vladimir putin mongolia visit amid icc arrest warrant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 09:14 AM

Topics:  

  • ICC
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.