Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस-यूक्रेन की अगली मुलाकात पर सस्पेंस बरकरार, पुतिन के खास आदमी ने दिया बड़ा बयान

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन के साथ बीतचीत जारी है, लेकिन अगली बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने इसके लिए ठोस योजना की जरूरत बताई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Aug 27, 2025 | 09:03 PM

व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia-Ukraine Peace Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने रूस और यूक्रेन की बीच होने वाली शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पेस्कोव ने कहा, “वार्ता दलों के बीच संवाद जारी है, लेकिन इस्तांबुल में होने वाले अगले दौर की सटीक तारीख नहीं बताई जा सकती।” उन्होंने अपने बयान में यह ही कहा कि बातचीत को प्रभावी बनाने के लिए दोनों पक्षों को पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा।

वार्ता के लिए ठोस तैयारी जरूरी

वार्ता स्तर को फिर से निर्धारित करने के सवाल पर पेस्कोव ने कहा, “यह प्रक्रिया अभी जारी है। अगर उच्च या सर्वोच्च स्तर पर कोई बैठक होती है, तो उसके लिए गंभीर और ठोस तैयारी जरूरी है, ताकि वार्ता सार्थक साबित हो सके।”

सम्बंधित ख़बरें

शांति वार्ता से पहले रूस का ‘मिसाइल तांडव’, कीव-खारकीव पर दागे 375 ड्रोन, यूक्रेन बोला- पुतिन की जगह…

अबू धाबी में Russia-Ukraine Peace Talks… क्षेत्रीय विवादों के कारण समझौते पर सस्पेंस बरकरार

खत्म होने जा रहा रूस-यूक्रेन युद्ध! पुतिन ने सुबह तीन बजे तक की ट्रंप के दूतों से मीटिंग, हलचल तेज

ट्रंप के ‘पीस बोर्ड’ को पुतिन की चुनौती! फिलिस्तीनी राष्ट्रपति पहुंचे रूस; मॉस्को 1 बिलियन देने को तैयार

पेस्कोव ने यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की संभावित तैनाती को लेकर रूस की असहमति भी जताई। उन्होंने कहा, “हम इस विचार के प्रति नकारात्मक रुख रखते हैं।” उनके अनुसार, यूक्रेन में नाटो के सैन्य ढांचे की मौजूदगी और उसका विस्तार ही रूस-यूक्रेन संघर्ष के मुख्य कारणों में से एक है।

रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि 15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का स्थित आर्कटिक वॉरियर कन्वेंशन सेंटर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन के बीच प्रत्यक्ष वार्ता को आगे बढ़ाने और उसे उच्च स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें: रूस के बाद यूक्रेन पर भड़के ट्रंप, जेलेंस्की को दिखाए तेवर, कहा- युद्ध नहीं रूका तो लगा दूंगा बैन

ट्रंप किया था त्रिपक्षीय बैठक का दावा

बैठक के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मैंने राष्ट्रपति पुतिन से बात की और जेलेंस्की से उनकी मुलाकात के लिए तैयारियां शुरू की हैं। इसके बाद एक त्रिपक्षीय बैठक होगी जिसमें मैं भी शामिल रहूंगा। यह चार वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।”
इस वार्ता में पुतिन और ट्रंप के अलावा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, यूरी उशाकोव, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे।

Russia ukraine talks putin envoy makes bold statement suspense builds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 09:03 PM

Topics:  

  • Russia-Ukaraine War
  • Vladimir Putin
  • Volodymyr Zelensky

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.