चीन और भारत के हुए सीमा समझौते पर आया रूस का बयान, पीएम मोदी को जमकर सराहा
चीन और भारत के बीच हुए सीमा समझौते पर रूस का बयान आया है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सीमा मुद्दे पर हुए चीन-भारत समझौते को द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में सोमवार को सकारात्मक कदम बताया।
- Written By: साक्षी सिंह
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
नई दिल्ली: चीन और भारत के बीच हुए सीमा समझौते पर रूस का बयान आया है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सीमा मुद्दे पर हुए चीन-भारत समझौते को द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में सोमवार को सकारात्मक कदम बताया। कजान में संपन्न ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक का स्वागत किया।
अलीपोव ने कहा कि रूस के कजान शहर में हाल में संपन्न हुआ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पूर्णतः सफल रहा। यह कोई विशिष्ट नहीं बल्कि समावेशी मंच है। अलीपोव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ब्रिक्स पश्चिम विरोधी नहीं बल्कि गैर-पश्चिम देशों का समूह है।
ये भी पढ़ें:-ट्रंप के समर्थन में एलन मस्क का MEGA कैंपेन, न्यूयॉर्क रैली में किया रॉक
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Black Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
भारत-चीन समझौते का 23 अक्टूबर को किया था समर्थन
अलीपोव ने सीमा मुद्दे पर हुए चीन-भारत समझौते के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक प्रगति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त और सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर हुए भारत-चीन समझौते का 23 अक्टूबर को समर्थन किया था।
ये भी पढ़ें:-US इलेक्शन में भारतीय-अमेरिकी बिगाड़ रहे कमला का खेल, चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी हो सकती है फेल
मोदी और शी के बीच हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर भारत में रूसी राजदूत ने कहा कि हमने इसमें कोई भूमिका नहीं निभाई है। लेकिन हमें खुशी है कि यह कजान में हुई। उन्होंने कहा कि हम इस बैठक का तहे दिल से स्वागत करते हैं।
