यूक्रेन में कीव समेत 5 शहरों पर आसमान से बरसी तबाही, चारों तरफ मचा हाहाकार, इतने सैनिकों की हुई मौत
रविवार को रूस ने लगातार 9 घंटे तक मिसाइलों और ड्रोन से कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों पर हमला किया। इन हमलों में 12 यूक्रेनी सैनिक शहीद हो गए।
- Written By: अमन उपाध्याय
कीव समेत 5 शहरों पर रूस का हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से लगातार 9 घंटे तक यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण शहरों पर हमला किया, जिनमें राजधानी कीव भी शामिल थी। इन हमलों में 12 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब दोनों देशों के बीच इस सप्ताह इस्तांबुल में शांति वार्ता की तैयारी हो रही थी। इस अचानक और बड़े पैमाने पर हमले ने युद्ध की स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है।
यूक्रेन की सेना ने बताया है कि एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि, उस केंद्र का स्थान सार्वजनिक नहीं किया गया है। साथ ही, द्निप्रोपेट्रोव्स्क, जापोरिज़्ज़िया, ओडेसा और खारकीव जैसे शहरी इलाकों में भी बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इन हमलों में एक व्यक्ति की जान गई और कई अन्य घायल हुए हैं।
शांति के लिए कोई ठोस संकेत नहीं
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री साइबिहा ने इस हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि रूस शांति वार्ता की बात तो करता है, लेकिन असल में हमला करता है और आतंक फैलाता है। यह हमला इस हफ्ते इस्तांबुल में होने वाली यूक्रेन-रूस बातचीत से पहले किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की वार्ता के इरादों को लेकर अभी कोई साफ तस्वीर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस के हमले जारी हैं और शांति के लिए कोई ठोस संकेत अभी नहीं दिख रहे।
सम्बंधित ख़बरें
US Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
शनिवार रात से लगातार हो रहे हमले
शनिवार रात से कीव और उसके आस-पास के इलाकों में हमले लगातार जारी हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, रूस ने ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ा दी है ताकि नागरिक इलाकों को निशाना बनाया जा सके। हालांकि इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।
