US Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
US Airstrikes On Iran: अमेरिका ने ईरान पर बहुत बड़े हवाई हमले किए हैं। ट्रंप के आदेश के बाद बंदर अब्बास, सीरिक और चाबहार में कई भारी धमाके हुए हैं। इन भयंकर हमलों में दो मछुआरों की मौत हुई है।
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले (सोर्स-सोशल मीडिया)
US Airstrikes On Iran Bandar Abbas And Chabahar Ports: अमेरिका और ईरान के बीच भारी तनाव फिर से शुरू हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इसके तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों पर भयानक हवाई हमले किए हैं।
इन ताजा हमलों से ईरान के बंदर अब्बास और सीरिक जैसे प्रमुख इलाके बहुत बुरी तरह दहल उठे हैं। मिजान के अनुसार इन दोनों इलाकों में लगातार कई तेज धमाके हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को हुए इन अमेरिकी हमलों में दो मछुआरों की मौत हो गई है।
चाबहार और अबू मूसा में धमाके
चाबहार और कोनारक के करीब भी तेज धमाकों की भयानक आवाज लोगों द्वारा सुनी गई है। हमलों के बाद चाबहार के कई अहम हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। प्रेस टीवी के मुताबिक अबू मूसा द्वीप पर कुल 10 धमाके हुए हैं और चाबहार तथा कोनारक में भी 10 धमाके सुने गए।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
पोर्ट और अस्पताल को भारी नुकसान
चाबहार में एक अस्पताल की इमारत पर अमेरिकी हथियार का भारी मलबा आसमान से गिरा है। हमले से शहीद बेहेश्ती पोर्ट, कलंतरी पोर्ट और यातायात नियंत्रण टावर को भारी नुकसान पहुंचा है। बंदर अब्बास में आठ और सीरिक में तीन बड़े धमाके हुए हैं, जबकि बुशेहर में दो प्रोजेक्टाइल गिरे।
⚡️Strikes reported on Iran pic.twitter.com/7Ogy1rzqtT — Global News Monitor (@GlobalNewsMontr) July 8, 2026
ट्रंप की ट्रूथ सोशल पर चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर चाबहार में हमले के बाद उठती आग की खौफनाक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि यह कल ईरान द्वारा जहाजों पर किए गए हमले का जवाब है। उन्होंने धमकी दी कि ऐसी कार्रवाई दोबारा हुई तो हमारा जवाब इससे भी अधिक गंभीर होगा।
यह भी पढ़ें: सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सेंटकॉम ने की आधिकारिक पुष्टि
अमेरिकी सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने X पर पोस्ट करके इन हवाई हमलों की पूरी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सेंटकॉम ने कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने यह सैन्य कार्रवाई शुरू की है। ये हमले होर्मुज में आवाजाही की आजादी को खतरा पहुंचाने वाली ईरानी क्षमता को कमजोर करने के लिए हैं।
Footage from the U.S. strikes in Chabahar pic.twitter.com/VSsO41EwgT — Open Source Intel (@Osint613) July 8, 2026
