Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस के पास बस 10 से 12 दिन, यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप

US Russia tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए 10 से 12 दिनों की अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 29, 2025 | 09:59 AM

यूक्रेन युद्ध पर रूस को लेकर ट्रंप का बयान, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia Ukraine conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन संकट का समाधान करने के लिए नई समयसीमा दी है। पहले उन्होंने 50 दिनों का समय दिया था, लेकिन अब इसे घटाकर केवल 10 से 12 दिन कर दिया गया है। सोमवार को ट्रंप ने स्कॉटलैंड दौरे के दौरान यह बयान देते हुए कहा कि 7 से 9 अगस्त तक यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अब और इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है। हमें कोई सकारात्मक प्रगति नहीं दिख रही।” ट्रंप ने पुतिन पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें संघर्ष खत्म करने के लिए समझौता करना होगा, क्योंकि इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोगों की जानें जा रही हैं।

यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले

रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया, जिसमें 300 से अधिक ड्रोन, 4 क्रूज मिसाइलें और 3 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, कीव के दार्नित्सकी इलाके में एक आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचा, जहां ड्रोन हमले से 25 मंजिला इमारत की खिड़कियाँ टूट गईं। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख टायमुर टकाचेंको ने बताया कि इस घटना में 8 लोग घायल हुए, जिनमें एक 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल है।

इसके अलावा, मध्य यूक्रेन के क्रोपिवनित्सकी शहर में हमले के कारण आग लग गई, हालांकि वहां कोई जानहानि नहीं हुई। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने यूक्रेन के एक हवाई अड्डे और हथियार डिपो को निशाना बनाया, जहां ड्रोन निर्माण से जुड़ी सामग्री मौजूद थी।

ट्रंप ने पुतिन पर नाराजगी जताई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते हुए कहा कि वह युद्ध समाप्त करने की बात तो करते हैं, लेकिन यूक्रेन पर हमले जारी रखे हुए हैं। ट्रंप ने कहा, “यह सही तरीका नहीं है। मैं पुतिन से निराश हूं।” जब उनसे पुतिन के साथ संभावित वार्ता के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अब उनकी इस मामले में कोई रुचि नहीं है।

यह भी पढे़ें:-  धमाके से थर्राया पाकिस्तान, ट्रेन को निशाना बनाकर आतंकियों ने मचाई तबाही

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह रूसी जनता के प्रति सहानुभूति रखते हैं और रूस के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करना चाहते, लेकिन युद्ध में दोनों देशों के नागरिकों की मौतों ने उन्हें कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। ट्रंप ने संकेत दिया कि वह रूस पर सख्त व्यापार शुल्क और उसके सहयोगी देशों पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है।

यूक्रेन ने ट्रंप के रुख की सराहना की

यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने ट्रंप के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पुतिन केवल शक्ति के प्रदर्शन को ही समझते हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, “यह संदेश स्पष्ट और मजबूती से दिया गया है।” यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी इस दृष्टिकोण का स्वागत किया। अमेरिका के नेतृत्व में अब तक यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता के प्रयास विफल रहे हैं। इस बयान के बाद रूस की ओर से अभी तक इस नई चेतावनी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Russia has only 10 to 12 days left trump ukraine war statement causes uproar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2025 | 09:59 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukraine War
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

रूस के हमलों से दहला यूक्रेन, 1300 ड्रोन और 1200 बमों के हमले से जेलेंस्की का छलका दर्द

2

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलटी बस, 16 यात्रियों की मौत

3

चीन में उइगर मुस्लिमों पर ‘Genocide Emergency’… वॉशिंगटन की संस्था ने दुनिया को दी बड़ी चेतावनी

4

यूनुस ने चरमपंथियों को कैबिनेट में रखा..आतंकियों को जेल से रिहा किया, हादी की मौत पर बोलीं शेख हसीना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.