रूस-यूक्रेन युद्ध पर टूटा ट्रंप के सब्र का बांध, कहा- पुतिन को और समय नही...

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से नाराजगी जताते हुए यूक्रेन युद्ध खत्म करने की 50 दिन की समय सीमा घटाने का ऐलान किया, शांति प्रयासों की विफलता पर चिंता भी व्यक्त की।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर बांध टूटा ट्रंप के सब्र का बांध, कहा- पुतिन को और समय...
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही ट्रंप ने रूस युद्ध सामाप्त करने के लिए दिए  50 दिनों की समय सीमा को कम करने का ऐलान किया। स्कॉटलैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैं राष्ट्रपति पुतिन से निराश हूँ।"

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन को जो 50 दिन दिए थे, अब वह समय कम किया जा रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे पहले से ही जानते हैं कि इस युद्ध का क्या परिणाम होगा। हालांकि ट्रंप ने नई घटाई गई समय सीमा की जानकारी नहीं दी, लेकिन उनकी टिप्पणी से स्पष्ट होता है कि रूस के लगातार हमलों और शांति प्रयासों में हो रही विफलता को लेकर वे काफी चिंतित हैं।

ट्रंप ने की कई बार पहल

ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में 50 दिन की एक समय सीमा तय की थी, जिसके भीतर वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिश करने वाले थे। उन्होंने यह भी वादा किया था कि अगर वे जनवरी में व्हाइट हाउस लौटते हैं तो 24 घंटे के भीतर युद्ध समाप्त कर देंगे। हालाँकि उनकी रणनीति पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन ट्रंप का कहना है कि उनका रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संवाद है और वे समाधान निकाल सकते हैं।

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर सितंबर की शुरुआत तक कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका रूस और उन देशों पर नए प्रतिबंध लगाएगा जो रूसी तेल और गैस जैसे उत्पादों का आयात कर रहे हैं। हालांकि अब तक उन्होंने कई बार पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, दोनों की आलोचना की है, लेकिन उनकी कुछ चेतावनियाँ अभी तक लागू नहीं की गई हैं।

पुतिन ने किया निराश 

पिछले शांति प्रयासों की असफलता पर ट्रंप ने कहा, "हमें कई बार लगा कि हमने इस मामले को सुलझा लिया है, लेकिन फिर पुतिन किसी बड़े शहर, जैसे कीव, में हमला कर देते हैं। वे रॉकेट दागते हैं और नर्सिंग होम जैसी जगहों पर निर्दोष लोगों को मार देते हैं। मैं कहता हूँ कि यह तरीका बिल्कुल गलत है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com