Wildberries हमले का रूस ने लिया बदला? यूक्रेन की दिग्गज कंपनी Rozetka पर ड्रोन अटैक, 1 कर्मचारी की मौत
Russia Drone Strike Rozetka: रूस ने यूक्रेन के प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर Rozetka के वेयरहाउस को ड्रोन से निशाना बनाया है, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह हमला Wildberries पर की गई स्ट्राइक के बाद हुआ।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूक्रेन की कंपनी Rozetka पर ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया )
Russia Drone Strike Rozetka Warehouse: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब रिटेल सेक्टर के बुनियादी ढांचों तक पहुंच गया है। शनिवार, 1 अगस्त 2026 को रूसी सेना ने यूक्रेन की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी के एक विशाल वेयरहाउस पर भीषण ड्रोन हमला किया। कीव ओब्लास्ट के ब्रोवरी इलाके में हुए इस हमले में कंपनी के एक कर्मचारी की दुखद मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए हैं।
गोदाम में 270 कर्मचारी थे मौजूद
यह गोदाम यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। कंपनी की को-फाउंडर इरीना चेचोत्किना के अनुसार, हमले के वक्त गोदाम के अंदर करीब 270 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इस धमाके में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पहचान वलोडिमिर मेलन्यचेंको के रूप में हुई है।
घायल सात कर्मचारियों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वे प्रभावित परिवारों को चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Washington Wildfires: वाशिंगटन में भयंकर आग से मची भारी तबाही, 250,000 एकड़ जंगल जलकर खाक
Japan Earthquake: कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 38 की मौत और 80 हजार घरों में जल संकट
ट्रंप का खतरनाक प्लान! ईरान पर बड़े हमले की आहट से सहमे सऊदी प्रिंस, अचानक किया फोन
मॉस्को रेस्टोरेंट में होममेड बम से भीषण धमाका, 3 लोगों की मौत और 21 घायल, जांच जारी
रिटेल वॉर का नया चरण?
विशेषज्ञ इस हमले को हाल ही में यूक्रेन द्वारा रूस की रिटेल दिग्गज कंपनी Wildberries पर किए गए हमलों के प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन ने रूस के भीतर वाइल्डबेरीज के लॉजिस्टिक सेंटरों को निशाना बनाया है। वाइल्डबेरीज पर आरोप है कि वह अपनी वेबसाइट के जरिए सैन्य उपकरण बेच रही है और रूसी रक्षा बजट में वित्तीय योगदान दे रही है।
🇺🇦 Ukraine Kiev Region: The Russian Army has begun destroying Rozetka logistics warehouses near Kiev. A strike on a center in Brovary, Kiev Oblast, was carried out by a Geran jet drone. Logistics equipment was destroyed, and warehouse facilities were seriously damaged. Rozetka… pic.twitter.com/jewcAETQds — Beate Landefeld (@BeateLandefeld) August 1, 2026
दूतावास और स्कूल भी हुए क्षतिग्रस्त
रूस का यह हमला केवल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रहा। 1 अगस्त की रात कीव पर किए गए बड़े पैमाने के मिसाइल और ड्रोन हमलों में रिहायशी इमारतों, एक स्कूल और यहां तक कि लिथुआनियाई दूतावास को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों को हमले से महज कुछ मिनट पहले ही चेतावनी मिल पाई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें:- Washington Wildfires: वाशिंगटन में भयंकर आग से मची भारी तबाही, 250,000 एकड़ जंगल जलकर खाक
राहत बचाव कार्य जारी
जहां एक तरफ रोजेटका कंपनी ने अपने गोदामों के पुनर्निर्माण और कामकाज जारी रखने का संकल्प लिया है, वहीं युद्ध के मैदान में तनाव चरम पर है। रिपोर्ट के अनुसार, 2 अगस्त की रात को भी यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के सेराटोव में एक तेल रिफाइनरी और एंगेल्स में एक एयरबेस को निशाना बनाया है। इस बीच, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि इस युद्ध में रूस को यूक्रेन की तुलना में 14 गुना अधिक सैनिकों का नुकसान उठाना पड़ा है।
