Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पानी, तूफान और बिजली सब फेल, रूस ने बनाया दुनिया का पहला वेदरप्रूफ जेट, VIDEO देख दुनिया रह गई दंग

Russia PD-8 Fighter Jet Aircraft: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने तीसरे घातक हथियार के रूप में सुपरजेट पीडी-8 का सफल परीक्षण किया। यह फाइटर जेट बारिश, तूफान और बिजली के बीच भी उड़ने में सक्षम है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 07, 2025 | 08:49 PM

रूस ने बनाया दुनिया का पहला वेदरप्रूफ जेट, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia Weatherproof Jet:  यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस ने अपने सैन्य कार्यक्रम को और मजबूत करते हुए तीसरे घातक हथियार का सफल परीक्षण किया है। रूस का यह नया फाइटर जेट “सुपरजेट न्यू पीडी-8” पूरी तरह से स्वदेशी इंजन से लैस है, जो मौसम की किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

रूसी इंजीनियर अलेक्सी के नेतृत्व में तैयार इस जेट ने वो कर दिखाया जो दुनिया के किसी भी देश ने अब तक नहीं किया। यह जेट बारिश, तूफान और बिजली के झटकों के बीच भी उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इसे “वेदरप्रूफ फाइटर जेट” कहा जा रहा है।

कैसे हुआ PD-8 जेट का परीक्षण

रूस का यह सुपरजेट हल्का, शक्तिशाली और पूरी तरह स्वदेशी इंजन से संचालित है। इसका परीक्षण उस वक्त किया गया जब आसमान में काले बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थीं। टेस्ट पायलट नाद्या ने जब कॉकपिट में बैठकर उड़ान शुरू की, तो कंट्रोल रूम में सभी की निगाहें स्क्रीन पर थीं। अलेक्सी ने वॉकी-टॉकी पर कहा कि यह सिर्फ मशीन नहीं, हमारी उम्मीद है। इसके साथ ही पीडी-8 ने रनवे पर दहाड़ते हुए उड़ान भरी

देखें VIDEO-

🚨🇷🇺✈️ Russia’s fully homegrown Superjet is now weatherproof Powered by Russian-made PD-8 engines, the fully indigenous Superjet has successfully passed water-ingestion tests — proving it’s ready to fly through rain and storm pic.twitter.com/EpLG8Y58Z4 — Sputnik India (@Sputnik_India) November 7, 2025

कृत्रिम बारिश और बिजली के बीच परीक्षण

इस फाइटर जेट की क्षमता परखने के लिए कृत्रिम बारिश प्रणाली से इंजनों पर पानी की बौछारें की गईं। आम जेट्स में इस स्थिति में इंजन बंद हो जाते हैं, लेकिन पीडी-8 ने बिना रुके पानी को झेला और उड़ान जारी रखी। 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज हवाओं और बिजली की चमक के बीच भी यह जेट स्थिर बना रहा। इंजीनियरों की निगाहें स्क्रीन पर थीं और हरी लाइटें सामान्य संचालन का संकेत दे रही थीं।

यह भी पढ़ें:- ‘चिकन नेक’ पर बढ़ा खतरा! बांग्लादेश में चीन की मदद से तैयार हो रहा एयरबेस, 12 जेट होंगे तैनात

20 मिनट की ऐतिहासिक उड़ान

करीब 20 मिनट तक जारी परीक्षण उड़ान के बाद PD-8 ने यह साबित कर दिया कि वह दुनिया का सबसे मौसम-प्रतिरोधी फाइटर जेट है। लैंडिंग के बाद पायलट नाद्या और इंजीनियर अलेक्सी को रूसी वैज्ञानिकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। अलेक्सी ने कहा कि यह सिर्फ उड़ान नहीं, यह रूस की तकनीकी आज़ादी का प्रतीक है। अब यह सुपरजेट न केवल युद्ध में बल्कि दुर्गम इलाकों आर्कटिक मिशनों और राहत कार्यों में भी उपयोगी साबित हो सकता है।

Russia develops worlds most dangerous weatherproof pd 8 fighter jet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 08:49 PM

Topics:  

  • Fighter Jet
  • Russia
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बांग्लादेश में सियासी तूफान के बीच यूनुस का बड़ा ऐलान, कहा- तय तारीख पर ही होंगे चुनाव

2

Year Ender 2025: विदेशों में शहीदों को नमन, पीएम मोदी ने इन वॉर मेमोरियल्स पर दी श्रद्धांजलि

3

सोमालिया पर सूखे का कहर: 46 लाख लोग प्रभावित, संयुक्त राष्ट्र ने हालात को बताया बेहद गंभीर

4

बिना मोबाइल जी रहे राष्ट्रपति मादुरो, हर पल पहरे में क्यूबा एजेंट्स; आखिर इतना डर क्यों?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.