Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत और अमेरिका के बीच साझा मूल्यों को प्रदर्शित करती है दिवाली, बोले- उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा

दिवाली पर्व के मौके पर अमेरिका और भारत के बीच बातचीत हुई। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि प्रकाश पर्व दिवाली भारत और अमेरिका के बीच साझा मूल्यों को प्रदर्शित करता है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Oct 31, 2024 | 12:21 PM

रिचर्ड वर्मा

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: दिवाली पर्व के मौके पर अमेरिका और भारत के बीच बातचीत हुई। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि प्रकाश पर्व दिवाली भारत और अमेरिका के बीच साझा मूल्यों को प्रदर्शित करता है। दिवाली के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रबंधन और संसाधनों के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि मैंने कई बार अमेरिका और भारत के बीच साझा मूल्यों के बारे में बात की है और वास्तव में यही वह चीज है हमें एक साथ बांधे रखती है।

भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत वर्मा ने कहा कि छुट्टी मनाने के लिए दिवाली से बेहतर और कोई दिन नहीं हो सकता है। यह एक ऐसा त्योहार है जो वास्तव में हमारे साझा मूल्यों की झलक पेश करता है। कैनेडी सेंटर में अमेरिका इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राजनयिक कोर के सदस्यों, भारतीय मूल के प्रतिष्ठित अमेरिकियों और उद्योग जगत के कार्यकारियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें :-अमेरिका के खिलाफ जाना अर्जेंटीना के विदेश मंत्री को पड़ा महंगा, राष्ट्रपति ने कर दिया बर्खास्त

सम्बंधित ख़बरें

‘इतिहास का बदला लेना होगा…’ NSA अजीत डोभाल ने ऐसा क्यों कहा? वजह जानकर आप भी जोश से भर जाएंगे

Nobel Peace Prize के लिए बेकरार ट्रंप, बोले ‘मैंने रुकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध’

ट्रंप का एलान: अमेरिका बेचेगा वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिल सकती है खरीदने की मंजूरी

अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच भारत को मिला नया बाजार! इस देश में जमकर हो रहा एक्सपोर्ट, रिकार्ड 33% का उछाल

वर्मा ने बचपन के दिनों में अपने माता-पिता के साथ दिवाली उत्सव मनाने के पलों को याद करते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व, हमारी साझा यादें, हमारे साझा अनुभव और साझा भावनाएं ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो दोनों देशों के लोगों को आपस में जोड़ती हैं। यह सिर्फ एक पर्व से कहीं बढ़कर है। यह वास्तव में हमारी पहचान का एक अभिन्न अंग है। एक ऐसी सशक्त परंपरा है जिसका व्यक्ति के लिए गहरा अर्थ है।

अमेरिका ने दिवाली को बताया खास

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दिवाली समारोह के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे खोलने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रशंसा की। क्वात्रा ने कहा कि यह दिवाली मेरे लिए हमारे लिए खास है।

ये भी पढ़ें:-मेक्सिको में स्टील संयंत्र में भयानक विस्फोट, 12 लोगों की मौत, एक घायल

मुझे लगता है कि हम धन्य हैं कि अमेरिका में दिवाली से जुड़े समारोहों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिका के माननीय राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही दिवाली समारोहों के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे खोल दिए हैं। हम उनकी उदारता के लिए वास्तव में आभारी हैं। (एजेंसी)

Richard verma says diwali shared values between india and america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 12:21 PM

Topics:  

  • Diwali
  • India
  • US

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.