Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजनाथ सिंह चार दिवसीय US दौरे पर, अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों पर बातचीत के लिए पहुंचे वाशिंगटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 23, 2024 | 04:26 PM

राजनाथ सिंह अमेरिकी दौरे पर

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे। वाशिंगटन में राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सहित अन्य लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

इन मुद्दों पर बात होने की संभावना

अधिकारियों ने इस सप्ताह नई दिल्ली में बताया कि ऑस्टिन के साथ राजनाथ सिंह की बातचीत के दौरान भारत की 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की योजना, स्ट्राइकर इन्फैंट्री लड़ाकू वाहनों के प्रस्तावित संयुक्त विनिर्माण और भारत में जीई एफ414 इंजन के सह-उत्पादन पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

Union Budget 2026: बजट पर बड़ा फैसला आज, इस बार रविवार को जारी होगा या बदलेगी परंपरा?

भारत ने पूरी दुनिया को चौंकाया, 10 दिनों में 4 ‘महाधमाका’, प्रलय, पिनाका से क्यों थर्राए पड़ोसी देश?

पर्चे पर Rx लिखने वाले अब RDX लेकर घूम रहे, राजनाथ सिंह ने देश के लिए किसे बताया खतरे की घंटी?

ढाका में जयशंकर, दिल्ली में राजनाथ: खालिदा के निधन पर ‘श्रद्धांजलि’ डिप्लोमेसी, दुश्मन को लगेगा झटका

ये भी पढ़ें:-पोलैंड से यूक्रेन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, मॉस्को टू कीव यात्रा रखेगी ‘युद्ध विराम’ की नींव?

रक्षा सहयोग पर गोलमेज बैठक

रक्षा मंत्रालय ने 23 से 26 अगस्त तक राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और अधिक गहरी तथा व्यापक होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ मौजूदा और भविष्य के रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

भारतीय समुदाय से बातचीत

राजनाथ सिंह सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट करते हुए कहा, वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के साथ जीवंत बातचीत हुई। यह देखकर खुशी हुई कि कैसे भारतीय समुदाय अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए हुए है और उन्हें बनाए रखता है तथा अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान: घात लगाए डकैतों ने पुलिस के वाहनों पर किया हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत

वाशिंगटन रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने क्या कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अगस्त दिन बुधवार को वाशिंगटन के लिए रवाना हुए थे। इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट करते हुए कहा, वाशिंगटन के लिए रवाना हो रहा हूँ। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। अपने मित्र अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन से मिलने के लिए उत्सुक हूं। रक्षा सहयोग को मजबूत करने की कोशिश करते हुए रणनीतिक हितों के क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।

Rajnath singh on four day us visit reaches washington to discuss us india defense relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2024 | 08:31 AM

Topics:  

  • Rajnath Singh
  • US

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.