- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Left For Ukraine From Poland Will Play A Role In Ceasefire
पोलैंड से यूक्रेन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, मॉस्को टू कीव यात्रा रखेगी ‘युद्ध विराम’ की नींव?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय ‘‘परिणामजनक'' यात्रा के संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पोलैंड के नेतृत्व के साथ व्यापक वार्ता की। पीएम मोदी कुछ हफ्ते पहले रूस की राजधानी मास्को भी पहंचे थे।
- Written By: अभिषेक सिंह

पोलैंड से यूक्रेन के लिए रवाना होते हुए पीएम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
वॉरसा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय ‘‘परिणामजनक” यात्रा के संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पोलैंड के नेतृत्व के साथ व्यापक वार्ता की। पीएम मोदी कुछ हफ्ते पहले रूस की राजधानी मास्को भी पहंचे थे। जबकि अब वह यूक्रेन कैपिटल कीव पहुंच रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम दोनों देशों को युद्ध विराम के लिए राजी कर सकते हैं।
पोलैड से यूक्रेन के लिए रवाना होने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड की अपनी परिणामजनक यात्रा पूरी की जो द्विपक्षीय संबंधों में एक नया मील का पत्थर है। चार दशकों के बाद प्रधानमंत्री की यह उच्चस्तरीय यात्रा भारत-पोलैंड संबंधों को व्यापक और प्रगाढ़ बनाएगी।”
PM @narendramodi concludes a productive visit to Poland, setting a new milestone in bilateral relations. This high-level Prime Ministerial visit after four decades will widen and deepen India-Poland relations. pic.twitter.com/393HDe4nYp — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 22, 2024
मॉस्को दौरे के बाद कीव पहुंचेंगे पीएम
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन की यात्रा पर गये मोदी ने कहा है कि वह जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर यूक्रेनी नेता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। उनकी यूक्रेन की यात्रा मॉस्को की उनकी यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी। वर्ष 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
यह भी पढ़ें:- यूक्रेन यात्रा से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रहे प्रधानमंत्री, युद्ध रोकने के लिए PM Modi कर रहे ऐसा प्रयास
मोदी ने कहा ने मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचारों को साझा करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने के मौके की प्रतीक्षा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि एक मित्र और साझेदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की उम्मीद करते हैं। मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा करेंगे और इस यात्रा में उन्हें लगभग 10 घंटे लगेंगे।
पोलैंड यात्रा के बाद क्या बोले पीएम
भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है और वह वार्ता और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान का आह्वान कर रहा है। वारसॉ से रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि उनकी पोलैंड यात्रा ‘‘विशेष” रही है। मोदी ने वारसॉ की अपनी यात्रा के अंत में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह दशकों के बाद है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पोलैंड की धरती पर कदम रखा है।”
यह भी पढ़ें:- PM Modi ने पोलैंड में छेड़ा शांति का सुर, बोले- हम युद्ध नहीं बुद्ध में करते हैं विश्वास
मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में बुधवार को पोलैंड पहुंचे थे। उनकी पोलैंड की यात्रा पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस यात्रा से एक मूल्यवान मित्र के साथ सहयोग को और गहरा करने का मौका मिला। हम पोलैंड के साथ घनिष्ठ व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध की उम्मीद करते हैं। हमारी मित्रता निश्चित रूप से एक बेहतर दुनिया के निर्माण में योगदान दे सकती है।”
-एजेंसी इनपुट के साथ
Pm modi left for ukraine from poland will play a role in ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














