-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Rahul Gandhi Wrote A Message For Kamala Harris Congratulated Trump On His Victory
राहुल गांधी ने कमला हैरिस के लिए लिखा संदेश, ट्रंप को दी जीत की बधाई
- Written By: साक्षी सिंह
लोकसभा के प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने निवर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर बधाई दी है।

राहुल गांधी
नई दिल्ली: लोकसभा के प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने निवर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर बधाई दी है।
राहुल गांधी ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति पद के लिए उनके उत्साहपूर्ण चुनाव अभियान को लेकर बधाई दी। कहा कि आशा का उनका संदेश अनेक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। हैरिस को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:-कनाडा ने पर्यटकों के लिए बड़ा बदलाव, जस्टिन ट्रूडो ने इतने साल का वीजा बंद करने का किया ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बाइडन प्रशासन के तहत भारत और अमेरिका ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर सहयोग गहरा किया है। गांधी ने सात नवंबर को लिखे अपने पत्र में कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमारी मित्रता का मार्गदर्शन करती रहेगी। उपराष्ट्रपति के रूप में लोगों को एक साथ लाने और साझा आधार खोजने के आपके दृढ़ संकल्प को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
राहुल ने ट्रंप को दी जीत की बधाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर उन्हें जीत की बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देश आपसी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं आपको अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं। भविष्य के लिए आपके दृष्टिकोण पर लोगों ने भरोसा जताया है।
भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारे देश आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे।
ये भी पढ़ें:-Susie Wills: कौन है सूसी विल्स जिसे ट्रंप ने बनाया White House की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि हम भारतीयों और अमेरिकियों दोनों के लिए अवसरों का विस्तार करने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पत्र में लिखा मैं आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
Rahul gandhi wrote a message for kamala harris congratulated trump on his victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














