Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन तो सिर्फ शुरुआत है! रूस की अब पूरे यूरोप पर नजरें, पुतिन की डरावनी प्लानिंग आई सामने

Russia Ukraine War:रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब पुतिन के एक और गंभीर योजना से दुनिया में चिंता बढ़ गई है। जर्मनी के सैन्य प्रमुख ने चेतावनी दी है कि रूस 2029 तक यूरोप पर बड़ा हमला कर सकता है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 13, 2025 | 12:23 PM

रूस की अब पूरे यूरोप पर नजरें, फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अब पूरी दुनिया की यही उम्मीद है कि यह खूनखराबा जल्द से जल्द खत्म हो। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी युद्धविराम के लिए पुतिन और जेलेंस्की के बीच संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, यूरोपीय देश पहले ही कई बार रूस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की वकालत कर चुके हैं। लेकिन अब यूरोप के सामने एक और गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जर्मनी के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने आगाह किया है कि रूस 2029 तक पूरे यूरोप पर बड़ा हमला कर सकता है और इसके लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले से ही रणनीतिक तैयारी कर रहे हैं।

जर्मन सेना के इंस्पेक्टर जनरल कार्स्टन ब्रेउर का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2029 तक नाटो देशों पर व्यापक सैन्य हमला करने की स्थिति में आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले एक साल में रूसी सेना की संख्या बढ़कर 30 लाख तक पहुंच सकती है। यह विस्तार केवल यूक्रेन के खिलाफ जंग के लिए नहीं, बल्कि पूरे यूरोप में एक बड़े सैन्य अभियान की तैयारी को दर्शाता है। ब्रेउर ने चेतावनी दी कि पुतिन का असली उद्देश्य नाटो को कमजोर कर उसे बिखेरना है।

सैन्य भर्ती अभियान तेजी पर

फिलहाल रूस इतिहास के सबसे बड़े सैन्य भर्ती अभियान को अंजाम दे रहा है। हाल ही में करीब 1.60 लाख युवाओं को जबरन सेना में शामिल किया गया है, जो कि 2011 के बाद की सबसे बड़ी संख्या है। यह कदम केवल यूक्रेन युद्ध में हुए सैनिकों के नुकसान की भरपाई के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में संभावित किसी बड़े युद्ध की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। ब्रेउर के अनुसार, इन सभी घटनाक्रमों से यूरोप के सामने एक गंभीर और सीधा खतरा उभर रहा है।

रूस न केवल अपने मानव संसाधनों में वृद्धि कर रहा है, बल्कि सैन्य उपकरणों के उत्पादन की रफ्तार भी तेजी से बढ़ा रहा है। ब्रेउर के अनुसार, हर साल करीब 1,500 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है या पुराने टैंकों को स्टोरेज से निकालकर युद्ध के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही, रूस अपने हथियार भंडारण को भी तेजी से भर रहा है। यह स्पष्ट इशारा करता है कि क्रेमलिन की युद्ध नीति केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं रहना चाहती।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यूरोप की बढ़ती सतर्कता

इन खतरों को गंभीरता से लेते हुए यूरोपीय देश भी अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत कर रहे हैं। जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार लिथुआनिया में 5,000 सैनिकों की स्थायी तैनाती की घोषणा की है। वहीं, फ्रांस ने अपने नागरिकों के लिए 20 पन्नों की एक मार्गदर्शिका जारी की है, जिसमें युद्ध जैसी स्थिति में जीवित रहने के उपाय बताए गए हैं। इसमें रिजर्व सेना में शामिल होने, आपातकालीन किट तैयार रखने और नागरिक सुरक्षा में सहयोग देने जैसे सुझाव शामिल हैं।

कुछ यूरोपीय देशों ने रूस से संभावित खतरे को देखते हुए संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिनमें बाल्टिक राष्ट्र लातविया, लिथुआनिया और क्रोएशिया ने अपनी रूसी सीमा पर एक साझा सुरक्षा रेखा बनाने की योजना बनाई है। इस सुरक्षा रेखा में लगभग 600 बंकर, टैंकों को रोकने के लिए खाइयाँ, जंगलों में अवरोध, ‘ड्रैगन टीथ’ अवरोधक और रॉकेट सिस्टम शामिल होंगे। यूरोप के कई देश अब अनिवार्य सैन्य सेवा (conscription) की नीति पर भी विचार कर रहे हैं।

तीसरे विश्व युद्ध की आहट तेज

ब्रिटेन में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की बढ़ती आक्रामकता यह संकेत देती है कि यदि यूरोप समय रहते तैयार नहीं हुआ, तो 2029 तक हालात तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं। पुतिन की रणनीति अब केवल सीमित सैन्य कार्रवाई तक सीमित नहीं दिख रही, बल्कि यह पूरे यूरोप पर प्रभाव जमाने की कोशिश का हिस्सा प्रतीत हो रही है।

इसके अतिरिक्त, पोलैंड और अन्य बाल्टिक देशों ने एंटी-पर्सनल माइंस पर लगी अंतरराष्ट्रीय संधि से खुद को अलग कर लिया है, जिससे वे किसी भी स्थिति में रूस की सेना को रोकने के लिए सभी प्रकार के हथियारों का प्रयोग कर सकें।

Putins scary plan revealed ukraine was just the beginning now eyeing all of europe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 08:24 PM

Topics:  

  • Europe
  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • Third World War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘…शीघ्र अंत देखना चाहती है दुनिया’, ट्रंप और पुतिन की मीटिंग पर आया भारत का बड़ा बयान

2

Trump Putin Meeting Alaska: तीन घंटे की बैठक, फ्रंटफुट पर पुतिन, जानिए 10 बड़ी बातें- VIDEO

3

फिर से गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, बोले – रूस ने खोया अपना सबसे बड़ा ऑयल कस्टमर

4

पुतिन ने अंग्रेजी में दे डाला ट्रंप को रूस आने का निमंत्रण, इस अंदाज को देख चौंके अमेरिकी राष्ट्रपति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.