Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युद्ध भूमि से शांति की बात, इजरायल-ईरान जंग सुलझाने उतरे पुतिन, ट्रंप से हुई 50 मिनट लंबी चर्चा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 50 मिनट तक फोन पर वार्ता हुई। इस बातचीत के दौरान पुतिन ने वर्तमान संघर्ष को और अधिक बढ़ने से रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 15, 2025 | 10:03 PM

इजरायल-ईरान जंग को लेकर पुतिन ने ट्रंप से की बात, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वांशिगटन: मिडिल ईस्ट लंबे समय से संघर्ष की ज्वाला में जल रहा है। इजरायल और ईरान के बीच हुए युद्ध ने इस आग को और भड़का दिया है। पिछले 48 घंटों से दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल दाग रहे हैं। इस बीच, मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर वार्ता हुई।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के एक अधिकारी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन और ट्रंप के बीच 50 मिनट तक बातचीत हुई, जो सकारात्मक रही। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण मध्य पूर्व पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।

मौजूदा हालात बेहद ही गंभीर

उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप को इजरायल और ईरान के नेताओं के साथ हुई अपनी वार्ता का विवरण भी साझा किया। पुतिन ने इजरायल द्वारा ईरान के विरुद्ध किए गए सैन्य अभियान की आलोचना की और इस संघर्ष से पैदा हुए तनाव पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका नकारात्मक प्रभाव पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र को झेलना पड़ेगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस संघर्ष को और बढ़ने से रोकने के महत्व पर बल दिया और संभावित शांति प्रयासों में रूस की भागीदारी की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने इस विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश भी की। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा हालात को गंभीर बताते हुए कहा कि ईरान को वार्ता में वापस आना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की वार्ता टीम इसके लिए तैयार है और वे ईरानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने को तैयार हैं।

चीन ने किया इजरायल-ईरान युद्ध में एंट्री! तेहरान पहुंचे ड्रैगन के प्लेन, मिडिल ईस्ट में हलचल तेज

130 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई वार्ता के दौरान दो जून को इस्तांबुल में हुए रूस-यूक्रेन वार्ता समझौते की जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने 22 जून के बाद यूक्रेन के साथ फिर से बातचीत करने की इच्छा भी व्यक्त की।

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, जहां दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। इजरायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार, ईरान ने पिछली रात 80 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से करीब 40 उत्तरी इजरायल में टकराईं। इस हमले में अब तक 10 इजरायली नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक घायल हैं। सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैंन वहीं, इजरायल की ईरान पर की गई कार्रवाई में 130 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जिनमें लगभग नौ परमाणु वैज्ञानिक और कई वरिष्ठ ईरानी कमांडर शामिल हैं। इसके अलावा, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Putin steps in to resolve israel iran war 50 minute talk with trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 05:28 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Israel Iran Tension
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.