-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Putin Playing With Fire Trump Reacts To Russias Deadly Attack In Ukraine
पुतिन आग से खेल रहे हैं, रूस के भीषण हमले से ट्रंप का फूटा गुस्सा, बोले- मैं नहीं होता तो…
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला लगातार जारी है। शुक्रवार से रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर करीब 900 ड्रोन छोड़े। रविवार रात को अब तक के तीन सालों में युद्ध का सबसे बड़ा ड्रोन हमला हुआ।

रूस के भीषण हमले से ट्रंप का फूटा गुस्सा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने आरोप लगाया कि पुतिन यूक्रेन के साथ शांति समझौते को बाधित कर रहे हैं और लगातार सैन्य हमलों में लगे हुए हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने लिखा, “व्लादिमीर पुतिन यह नहीं समझ पा रहे कि अगर मैं न होता, तो रूस के साथ अब तक बेहद गंभीर घटनाएं घट चुकी होतीं। मैं कहना चाहता हूं, सचमुच बहुत ही गंभीर। वह आग से खेल रहे हैं!”
यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब रूस ने यूक्रेन पर अब तक के सबसे भीषण ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। रूस के इस हालिया हमले में यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिसमें आम लोगों की भी जान गई है।
बिना वजह कई लोगों की जान ले रहे पुतिन
एक दिन पहले ही ट्रंप ने पुतिन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि पुतिन बिना वजह कई लोगों की जान ले रहे हैं, और यहां सिर्फ सैनिकों की बात नहीं हो रही। यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं जिनका कोई ठोस कारण नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा था कि उन्होंने हमेशा यह आशंका जताई थी कि पुतिन सिर्फ यूक्रेन का एक हिस्सा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं और अब शायद वही सच साबित हो रहा है। लेकिन अगर पुतिन ऐसा कदम उठाते हैं, तो यह अंततः रूस के विनाश की ओर ले जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने पहले रूस के पक्ष में बयान दिए थे, ने हाल ही में कहा कि वे यूक्रेन पर रूस के ताजा हमले के चलते उस पर और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मॉरिसटाउन हवाई अड्डे पर ट्रंप ने कहा, “मैं पुतिन की हरकतों से संतुष्ट नहीं हूं। वह कई लोगों की जान ले रहे हैं, और मुझे समझ नहीं आ रहा कि पुतिन के साथ क्या हो रहा है।”
अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर करीब 900 ड्रोन दागे। खासतौर पर रविवार की रात को रूस ने युद्ध के तीन वर्षों में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन यूक्रेनी इलाकों की ओर भेजे गए। यूक्रेन की वायुसेना ने यह भी बताया कि सोमवार और मंगलवार के बीच रूस ने अतिरिक्त 60 ड्रोन छोड़े। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन द्वारा दागे गए 99 ड्रोन मार गिराए, जो रूस के सात विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बना रहे थे।
Putin playing with fire trump reacts to russias deadly attack in ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














