Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश

Putin Condolences UP Storm: उत्तर प्रदेश में भीषण आंधी-तूफान ने 104 लोगों की जान ले ली है। इस भारी तबाही पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को संदेश भेजा है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 14, 2026 | 07:25 PM

व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Putin Condolences UP Storm News In Hindi: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 104 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस दुखद घड़ी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक विशेष संवेदना संदेश भेजकर इस आपदा पर गहरा दुख प्रकट किया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने व्यक्त की संवेदना

रूसी राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश में आए इस शक्तिशाली तूफान से हुई मौतों और तबाही पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा से बड़े पैमाने पर हुई क्षति को लेकर वह दुखी हैं। रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए संदेश में पुतिन ने उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई है जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है।

उन्होंने कहा है कि मैं उन सभी के परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गंवाई है। साथ ही, मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सम्बंधित ख़बरें

होर्मुज से पश्चिम तक… BRICS में भारत का सख्त संदेश, जानें क्या-क्या बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

होर्मुज में भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने दी सख्त चेतावनी; सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन

नितिन गडकरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला! PM मोदी की अपील पर बस से किया पालकी मार्ग का दौरा; देखें VIDEO

यूपी में तबाही के आंकड़े

उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर हरिकेश भास्कर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को आए इस तूफान ने प्रदेश के लगभग 19 जिलों को अपनी चपेट में लिया। इस आपदा में कुल 104 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 4 लोगों की जान आकाशीय बिजली गिरने की वजह से गई। आंकड़ों के मुताबिक, 52 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

सिर्फ इंसानी जान ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों और संपत्तियों को भी भारी क्षति पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार, 130 से अधिक मवेशियों की मौत हुई है और 98 से ज्यादा घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Explainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए राहत के निर्देश

प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाकर नुकसान का सटीक आकलन करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी देरी के उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, प्रशासन को हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का आदेश दिया गया है ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके।

Putin condolences up storm disaster deaths pm modi yogi adityanath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Uttar Pradesh
  • Vladimir Putin
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.