अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Temple Donation Theft UP: आगरा के रनकता स्थित शनिदेव मंदिर में दान पेटी के पैसों को लेकर बवाल मचा हुआ है। दबंगों द्वारा मारपीट और रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
- Written By: अमन मौर्या
Agra Shani Mandir Controversy: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब ताजनगरी आगरा से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा के रनकता स्थित यमुना नदी के किनारे बने ऐतिहासिक और बरसों पुराने शनिदेव मंदिर में चढ़ावे और दान पेटी के पैसों को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रस्ट का ही एक व्यक्ति अपने दबंग साथियों के साथ मंदिर पहुंचता है। वहां जमकर गाली-गलौज, मारपीट और हाथापाई की जाती है।
आरोप है कि मंदिर से ₹10,000 की चौथ (रंगदारी) मांगी गई और रात के समय दान पात्र में रखे सारे पैसे लूटकर आरोपी फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं हिंदूवादियों ने जल्द कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।