Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘थैंक यू फ्रेंड’…पुतिन ने पीएम मोदी को लगाया फोन, रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं और भारत-रूस साझेदारी मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। साथ ही यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 17, 2025 | 08:14 PM

नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75वां जन्मदिन माना रहे हैं। इस दौरान दुनियाभर के नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेजे। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बाकी नेताओं से एक कदम आगे बढ़ते हुए फोन करके जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा, मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी से क्या बोले पुतिन?

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की। क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बधाई संदेश में पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच विशेष और रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुतिन ने कहा, “आप हमारे देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को सशक्त बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।”

Thank you, my friend, President Putin, for your phone call and warm wishes on my 75th birthday. We are committed to further strengthening our Special and Privileged Strategic Partnership. India is ready to make all possible contributions towards a peaceful resolution of the… — Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2025

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पिछले महीने चीन के शहर तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में मिले थे। इस दौरान दोनों ने पुतिन की कार में करीब 40 मिनट तक सीक्रेट मीटिंग की थी। दोनों की कार में बैठते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। जिसने अमेरिका  और राष्टपति डोनाल्ट ट्रंप की निंद कुछ देर के लिए उड़ा दी थी। हालांकि, SCO सम्मेलन के दौरान ही पुतिन ने मीडिया को बताया कि कार उन्होंने पुतिन के साथ अलास्का में हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी थी।  

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश पहुंचे अमेरिकी सैनिक, एंट्री का नहीं रिकार्ड, भारत के खिलाफ अब क्या करने वाले हैं यूनुस?

ट्रंप से लेकर नेतन्याहू ने भेजा बधाई संदेश

प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से शुभकामनाएं मिलीं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके एक दिन पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस बातचीत को अमेरिका और भारत के बीच तनावपूर्ण व्यापार संबंधों में संभावित सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर तब जब वाशिंगटन ने हाल ही में भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।

Putin calls modi thanks him shares update on russia ukraine war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 08:08 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

सन्नाटा, दहशत और अंधेरा, US हमलों के बाद कैसी है काराकस की आम जिंदगी; क्यों सड़कों पर लोग?

2

वेनेजुएला पर US एक्शन को लेकर क्या है भारत का स्टैंड? MEA ने दिया जवाब, थरूर-सिंघवी ने लगा दी क्लास

3

PM Modi ने 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

4

मादुरो को US ने जिस कपड़े में किया अरेस्ट, उसे खरीदने की मची होड़, जानें कितनी है कीमत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.