-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Giorgia Meloni Wishes Modi Happy 75th Birthday Inspirational Leader
PM Modi @75: फिर दिखा ‘मेलोडी’ का जलवा! जन्मदिन पर इटली से आया प्यार भरा संदेश
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi: पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर के नेताओं से शुभकामनाएं मिलीं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संदेश की खास चर्चा रही, जो भारत-इटली संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

नरेंद्र मोदी, जॉर्जिया मेलोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश और विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। दुनियाभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए से पीएम मोदी को बधाई दी है। इनमें सबसे खास और चर्चित संदेश इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का रहा, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। दोस्ती और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें।
दुनिया के बड़े नेताओं ने भेजी शुभकामनाएं
जॉर्जिया मेलोनी के अलावा पीएम मोदी को बधाई देने वालों कई बड़े नेताओं का नाम शामिल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ने पीएम मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, अभी-अभी मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के साथ शानदार बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वे एक महान नेता हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!”
इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया “मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति ट्रंप। हमारी मित्रता और साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Buon 75° compleanno al Primo Ministro indiano @narendramodi.
La sua forza, la sua determinazione e la sua capacità di guidare milioni di persone sono fonte di ispirazione.
Con amicizia e stima gli auguro salute ed energia per continuare a guidare l’India verso un futuro luminoso… pic.twitter.com/OqXr1GFlc0 — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2025
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, ने भी पीएम मोदी को अपना खास दोस्त बताते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की और भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत संबंधों की सराहना की। इसी तरह न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन एक वीडियो संदेश के माध्यम से पीएम मोदी को बधाई दी और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई।
यह भी पढ़ें: PM Modi @75: PM मोदी पर बरसी दुनिया की शुभकामनाएं, वैश्विक नेताओं समेत राजदूतों ने दी बधाई
विश्व स्तर पर बढ़ी पीएम मोदी का लोकप्रियता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व नेताओं से मिल रही ये शुभकामनाएं उनके बढ़ते वैश्विक प्रभाव और मजबूत कूटनीतिक संबंधों का परिचायक हैं। मेलोनी का संदेश विशेष रूप से यह दर्शाता है कि भारत और इटली के बीच राजनीतिक और रणनीतिक संबंध एक नए मुकाम पर पहुंच रहे हैं।
Giorgia meloni wishes modi happy 75th birthday inspirational leader
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














