सिंगापुर में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर चाकू से हमला, पीएम लॉरेंस वोंग ने की घटना की निंदा
सिंगापुर में सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान कैथोलिक पादरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमला उस वक्त हुआ जब पादरी एक गिरजाघर में बच्चों द्वारा सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था।
- Written By: साक्षी सिंह
सिंगापुर में सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान कैथोलिक पादरी पर चाकू से हमला
सिंगापुर: सिंगापुर में सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान कैथोलिक पादरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमला उस वक्त हुआ जब पादरी एक गिरजाघर में बच्चों द्वारा सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, आर्कडायोसीजन इमरजेंसी रिस्पांस टीम और प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों ने 37 वर्षीय हमलावर को पकड़ किया। खबर में कहा गया कि यह हमला शनिवार को मासिक बाल प्रार्थना समारोह के दौरान हुआ जब बच्चे वे कार्य करते हैं जो आमतौर पर वयस्कों द्वारा किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें:-स्पेन में आई बाढ़ के बाद प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी: 10 KM ऊपर तक उठी राख, 3 पर्वतारोहियों की मौत; देखें VIDEO
होर्मुज के बाद अब Malacca Strait पर भी टोल लगाने की उठी मांग, इंडोनेशिया और सिंगापुर में ठनी
सिंगापुर में CM योगी ने GIC के साथ की खास बैठक…यूपी में निवेश का दिया बड़ा ऑफर, विकास कार्यों की दी जानकारी
क्या यूपी में दौड़ेगी हवा में उड़ने वाली ट्रेन? सीएम योगी के जापान दौरे से खुल सकते हैं विकास के नए रास्ते
पुलिस ने बताया कि गिरजाघर के पादरी फादर क्रिस्टोफर ली (57) को शाम की प्रार्थना सभा के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया जिन्हें नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने घटना की निंदा की है।
पीएम लॉरेंस वोंग ने की निंदा
वोंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सिंगापुर में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। सबसे बढ़कर, हमें अपने पूजा स्थलों की सुरक्षा और पवित्रता को बनाए रखना चाहिए। ऐसे स्थान जहां लोग शांति और संतोष पाने आते हैं। सिंगापुर में कैथोलिक चर्च के प्रमुख कार्डिनल गोह ने कहा कि वह इस बात से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं कि ईश्वर के घर में हमारे एक प्रिय पादरी पर उस समय हिंसा की गई। वो भी तब जब वह सामूहिक प्रार्थना सभा में थे।
ये भी पढ़ें:-ट्रम्प ने शपथ ग्रहण से पहले समिति का किया गठन, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का ये काम करेगा कमेटी
अलग-अलग धार्मिक संगठनों ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यहां धर्म के नाम पर हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। आरोपी के खिलाफ सोमवार को अदालती कार्यवाही की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उसे 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है, साथ ही जुर्माना या बेंत से मारने की सजा भी सुनाई जा सकती है। (एजेंसी)
