Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Portugal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का ऐतिहासिक दौरा 27 साल बाद पुर्तगाल पहुंचीं, दोनों देशों के रिश्तों में नई रफ्तार

President's Visit: भारतीय राष्ट्रपति अपनी 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं, वे 7 से 9 अप्रैल तक लिस्बन में व 9 से 10 अप्रैल तक स्लोवाकिया में रहेंगी। यात्रा भारत-पर्तगाल के 50 सालों के संबंधों मौके पर होने से विशेष है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 05, 2025 | 01:55 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल लिस्बन पहुंचीं (सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लिस्बन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं, जो भारत की ओर से इन दोनों देशों में दो दशक से अधिक समय बाद हो रही है। रविवार रात वह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं, जहां उनका राजकीय स्वागत हुआ। यह दौरा दोनों देशों के साथ भारत के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है, जिससे यह यात्रा और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा भारत की विदेश नीति में नए आयाम जोड़ने वाली मानी जा रही है।

भारत और पुर्तगाल के रिश्ते समय के साथ और मजबूत हुए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर 7 से 9 अप्रैल तक लिस्बन में रहेंगी। यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि 1998 के बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की पुर्तगाल की यह पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने इसे प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक बताया, जिससे दोनों देशों के बहुआयामी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

#WATCH | लिस्बन, पुर्तगाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिस्बन पहुंची। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर हैं। pic.twitter.com/psrBnc5DbA — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2025

सम्बंधित ख़बरें

पहले तबाह किया एयर डिफेंस…फिर आसमान से बरसा दिए बम, ‘वायुशक्ति 2026’ का ये VIDEO उड़ा देगा दुश्मन की नींद

संभाजीनगर में पहली बार वूमन्स गोल्फ लीग, पडेगांव एमजीएम गोल्फ क्लब में दो दिन चलेगा लीग का रोमांच

महाराष्ट्र की वीर भूमि से ‘विकसित भारत’ का संकल्प, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फूंका ‘स्वर्ण युग’ का शंखनाद

नवभारत निशानेबाज: BJP का राजाजी के प्रति प्रेम तमिलनाडु चुनाव के लिए गेम

9 से 10 अप्रैल तक महामहिम स्लोवाकिया में होंगी

9 से 10 अप्रैल तक राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया में रहेंगी। यह दौरा स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी के निमंत्रण पर हो रहा है। पिछले 29 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय राष्ट्रपति का यह दौरा हो रहा है, जो दोनों देशों के आपसी संबंधों को नया विस्तार देगा। यह भी बता दे कि दोनो देशों के राजनयिक संबंध परस्पर 50 साल पूरे कर रहे है।

यात्रा से भारत और यूरोप के रिश्तों को मजबूती

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा भारत और यूरोप के रिश्तों को और सशक्त करेगी। बीते वर्षों में पुर्तगाल और स्लोवाकिया के साथ भारत के संबंधों में तेजी आई है। इस दौरे के माध्यम से व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में नये अवसर खुल सकते हैं। बता दें कि यह भारतीय राष्ट्रपति की यह यात्रा 27 साल बाद अब हो रही है।

President Droupadi Murmu @rashtrapatibhvn emplanes on State visits to Portugal and the Slovak Republic. These are the first State visits to either country by the President of 🇮🇳 in more than 25 years. The visits will further expand 🇮🇳’s multifaceted engagement with two… pic.twitter.com/KbywgGngBX — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 6, 2025

देश की अन्य खबरों से अपटूडेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इससे पहले तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति के. आर. नारायण ने 1998 में पुर्तगाल की यात्रा करी थी। वहीं स्लोवाकिया की यात्रा पर भी 29 वर्षों में हो रही है, यह यात्रा स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी के निमंत्रण पर की जा रही है।

President droupadi historic visit murmu arrives in portugal s lisbon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 07:32 AM

Topics:  

  • Draupadi Murmu
  • Droupadi Murmu
  • Latest Hindi News
  • President visit

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.